सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राहुल गांधी के नये अवतार से भाजपा सकते में ,जमीन से जुड़ रहे हैं राहुल,साल भर में कई कारणों से आये जमीनी चर्चा में

4 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी के नये अवतार से भाजपा सकते में ,जमीन से जुड़ रहे हैं राहुल,साल भर में कई कारणों से आये जमीनी चर्चा में

राहुल गांधी के नये अवतार से भाजपा सकते में ,जमीन से जुड़ रहे हैं राहुल,साल भर में कई कारणों से आये जमीनी चर्चा में

Advertisement
राहुल गांधी के नये अवतार से भाजपा सकते में ,जमीन से जुड़ रहे हैं राहुल,साल भर में कई कारणों से आये जमीनी चर्चा में
           – अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार चर्चा में बने हुए है भले ही मीडिया में उन्हें वे सुर्खियाँ नहीं मिल रही जिसके वे हकदार है लेकिन सोशल मीडिया में राहुल छाए हुए हैं और X. पर लगातार उनके फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | यह सब रातों रात में नहीं हुआ या यों कहिये कि उनके कुली अवतार का परिणाम है | अपितु यह उस दिन से ही शुरू हो गया था जब राहुल गांधी नें एक साक्षात्कार में कहा था जिस राहुल को आप जानते हैं उसे मैं मार चुका हूँ और अब दूसरा राहुल आपके सामने होगा | और राहुल नें अपनी मेहनत तथा लग्न से वह सब कुछ कर दिखाया जिसकी कल्पना भाजपा नें कभी स्वपन में भी नहीं की थी |
राहुल के इन प्रयासों से जो लोग उन्हें पप्पू समझते थे उन्हें बेहद झटका लगा है | भारत जोड़ो यात्रा जिसे भाजपा नें एक इवेंट बताया था नें राहुल को जमीन से सही मायनों में रूबरू कराया | इस दौरान राहुल को जनता से सीधे जुड़ने का मौका मिला ,जो व्यक्ति कभी मुख्यमंत्री या बड़े-से बड़े नेता को मिलने का
समय देने से गुरेज करता था आज वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता को ना केवल मिलता है अपितु उसकी बात भी सुनता है और उसपर अमल भी करता है | राहुल को नजदीक से जानने वाले उन्हें एक सरल और सच्चा इन्सान समझते हैं राजनीती हालांकि उनका पंसदीदा विषय नहीं है बावजूद हालातों नें उन्हें इस ओर सोचने को विवश कर दिया और वे उसी रास्ते पर चल पड़े जिसकी उन्हें बहुत पहले जरूरत थी |
तमाम विपक्ष को इकट्ठा करना किसी बड़ी कूटनीति से कम नहीं है जिसके परिणाम शुरुवाती दौर में ही झलकने लगे है ,रसोई गैस की कीमतों में कमी ,इन्डिया नाम का भाजपा में खौफ,महिला आरक्षण बिल आदि | राहुल इस समय अभिमन्यु से भी तेज गति के साथ चक्रव्यूह भेदने में लगे है और उनकी गति देख उनके लिए चक्रव्यूह भेदना मुश्किल नहीं लग रहा यह अब भाजपा के धुरन्दर भी समझने लगे है |
कुलियों के बीच पहुंचना ,तो कभी किसान परिवारों के साथ धान बोना, कभी मकेनिक बनना तो कभी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे बच्चों से मिलना ये
कोई साधारण इवेंट नहीं है बल्कि रहुल की सोच दर्शाती है उन्हें हर वर्ग की चिंता है और वे सभी के बारे में सोचते हैं | बॉलीवुड फिल्म दीवार में अमिताभबच्चन ने बिल्ला नंबर 786 का अहम रोल अदा किया था. अब राहुल गांधी दिल्ली के  आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के ड्रेस में बैज लगाए नजर आए |  राहुल गांधी  ने पिछले कुछ महीनों में आम लोगों के बीच जाकर लोगों को चौंका दिया है. वह अमेरिका दौरे के दौरान भी एक ड्राइवर से मिले थे. इसके अलावा, राहुल गांधी ने भोजन करने के लिए बंगाली मार्केट, जामा मस्जिद इलाके का दौरा किया था |
यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ उन्होंने बातचीत करने के लिए मुखर्जी नगर इलाके का दौरा किया था. वह छात्रों के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी पुरुष छात्रावास में भी गए थे और फिर उनके ट्रक ड्राइवरों की समस्याओं को समझने के लिए हरियाणा के मुरथल से अंबाला तक ट्रक में यात्रा की थी. गांधी ने धान की रोपाई के मौसम के दौरान कृषि भूमि का भी दौरा किया था और हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत की थी. दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक मैकेनिक की दुकानों का दौरा किया था, आसमान छूती कीमतों के बीच आजादपुर मंडी का दौरा किया था. अपने आवास पर दोपहर के भोजन पर सोनीपत के किसानों और सब्जी विक्रेता रामेश्वर को भी अलग से आमंत्रित किया था. हाल ही में उन्होंने लोगों से बातचीत करने के लिए लद्दाख, लेह और कारगिल क्षेत्र में मोटरसाइकिल यात्रा की थी | भाजपा इन्हें इवेंट समझे या कुछ और लेकिन सच्चाई यह है राहुल अब विराट पारी खेलने की ओर अग्रसर हैं उन्हें रोकना अब आसान नहीं होगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *