भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रही हैं आज : गुरमीत सूरा

0
26
भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रही हैं आज : गुरमीत सूरा
भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रही हैं आज : गुरमीत सूरा

भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रही हैं आज : गुरमीत सूरा
         * देश में बनेगी एन.डी.ए.की सरकार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर कल विजय पताका फहराने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक बार फिर से एन.डी.ए.की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी दिल्ली के सह-प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सूरा का |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं देश के विभिन्न न्यूज चैनलों पर दिखाए गए एग्जिट पोल, एग्जिट पोल नहीं एग्जैक्ट पोल है,  देश के अलग अलग न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे विभिन्न एग्जिट पोल जिनके अनुसार देश में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनती दिख रही है पर बात करते हुए गुरमीत सिंह ने कहा की न्यूज चैनलों पर जो भी एग्जिट पोल दिखाए गए  है वो एग्जिट पोल नहीं एग्जैक्ट पोल है। गुरमीत सिंह ने आगे कहा की जो एग्जिट पोल देशभर के विभिन्न न्यूज चैनलों पर दिखाए गए है वह बिल्कुल ठीक है, बिल्कुल सटीक है चाहे कोई उन पर विश्वास करे या नहीं और इन एग्जिट पोल की विश्वसनीयता आपको कल  पता लग जाएगी जब  लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आएंगे।

राजधानी दिल्ली की सभी सातो लोकसभा सीटों पर बात करते हुए गुरमीत सिंह सुरा ने कहा की भाजपा दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतेगी और बड़े अंतराल से जीतेगी। गुरमीत सिंह ने आगे कहा की दिल्ली सहित पूरे देश की जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी  द्वारा पिछले दस वर्षों में किए गए जनहित के कार्यों पर अपना मत दिया है ताकि भाजपा और नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए जनहित के कार्य आगे भी इसी तरह बिना किसी रुकावट के चलते रहे।गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा की भाजपा और नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का लाभ देश के हर धर्म, हर वर्ग, हर समुदाय, हर जाति के लोगों को मिला है इसलिए सभी ने अपना मत भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में दिया है ताकि सभी लोगों को भाजपा और नरेंद्र मोदी के जनहित कार्यों का लाभ यू ही मिलता रहे बाकी 4 जून को नतीजा आ ही जाएगा और नतीजा भाजपा के पक्ष में ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here