सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

छठ पूजा की तैयारी में जुटी रेखा गुप्ता की सरकार : बिन्नी वर्मा

3 मिनट पढ़ें
बिन्नी वर्मा

छठ पूजा की तैयारी में जुटी रेखा गुप्ता की सरकार : बिन्नी वर्मा

Advertisement

छठ पूजा की तैयारी में जुटी रेखा गुप्ता की सरकार : बिन्नी वर्मा

सरकार का उद्देश्य पर्व को भव्य रूप से संपन्न कराना है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार हर पर्व के लिए अपनी तैयारी में कोई भी कसर नहीं छोडती | जिस तरह से रेखा गुप्ता सरकार नें कांवड़ सेवा के दौरान कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी उसी तरह अब रेखा गुप्ता सरकार छठ पर्व की तैयारियों में जुट गई है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा का | बिन्नी वर्मा कहती हैं दिल्ली सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनायें बनाती हैं | अपने आठ माह के कार्यकाल में ही रेखा गुप्ता सरकार नें अनेक योजनाओं पर काम करके दिखा दिया है यदि इच्छाशक्ति हो तो मुश्किल से मुश्किल काम भी किया जा सकता है |

बिन्नी वर्मा कहती हैं आस्था और सूर्य की उपासना का पर्व छठ आने को है और राजधानी दिल्ली में इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है. दिल्ली सरकार नें इस बार छठ पर्व के लिए अस्थायी घाट बनाने हेतु कम से कम एक हजार स्थानों को चिन्हित किया है. ये घाट यमुना नदी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे | घाटों की तैयारी, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि पर्व श्रद्धालुओं के लिए सहज और सुरक्षित रूप से मनाया जा सके | इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में छठ पूजा को व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराना है | घाटों की तैयारी, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि पर्व श्रद्धालुओं के लिए सहज और सुरक्षित रूप से मनाया जा सके. इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में छठ पूजा को व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराना है.

Advertisement

बिन्नी वर्मा कहती हैं कालिंदी कुंज और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में सफेद झाग हटाने का कार्य शुरू किया जा रहा है | कई स्थानों पर अस्थायी घाटों का निर्माण और कुछ घाटों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है. इसके अलावा, अगले कुछ दिनों में और भी स्थानों की पहचान की संभावना है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से पूजा कर सकें |

बिन्नी वर्मा कहती हैं छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रवासियों द्वारा नदी किनारे आयोजित की जाती है. दिल्ली में भी बड़ी संख्या में पूर्वांचली समुदाय के लोग इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सिंचाई मंत्री प्रवेश वर्मा घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, शेड और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं के प्रबंध कार्य खुद निगरानी कर रहे हैं | बिन्नी वर्मा कहती हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही कहा था कि इस साल दिल्ली में छठ महापर्व योजनाबद्ध तरीके से ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा. |उन्होंने यह भी कहा कहा था कि यमुना नदी के दोनों किनारों पर अस्थायी घाट बनाकर पूर्वांचली लोगों को बिना किसी बाधा के पर्व मनाने का अवसर मिलेगा. इस बार की तैयारियां इस पर्व को दिल्ली में और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य बनाने में सहायक होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को एक अनुशासित और आनंदमय अनुभव मिलेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *