सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गंगा की तर्ज पर दिल्ली में होगी यमुना की सफाई : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

गंगा की तर्ज पर दिल्ली में होगी यमुना की सफाई : संदीप कपूर

Advertisement

गंगा की तर्ज पर दिल्ली में होगी यमुना की सफाई : संदीप कपूर

* 36.23 करोड़ रुपये का बजट इसी काम के लिए

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन सरकार नें यमुना की सफाई को ले बड़ी कार्ययोजना तैयार की है | खुद होम मिनिस्टर अमित शाह एवं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इस योजना पर काम शुरू हो चुका है | यह कहना है दिल्ली नगर निग्न डेम्स कमेटी के चेयरमेन संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान खुद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें दिल्ली की जनता से यमुना की सफाई का वादा किया था जिस पर बड़ी तेजी के साथ काम शुरू हो चुका है |

संदीप कपूर कहते हैं सरकार यमुना मैया को साफ करने की तैयारी में है। सरकार ने इसके लिए बड़ी योजना बनाई है। यह योजना वाराणसी में गंगा मैया की सफाई के तरीके जैसी होगी । यमुना को साफ करने के लिए 36.23 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस काम में खास तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसका मकसद यमुना को स्वच्छ बनाना है। संदीप कपूर कहते हैं सरकार ने ‘अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान’ बनाया है। इस प्लान के तहत यमुना को साफ किया जाएगा। 36.23 करोड़ रुपये का बजट इसी काम के लिए है। इस पैसे से नदी को साफ करने के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल होगा। वह तरीका वाराणसी में गंगा की सफाई में सफल रहा है। यमुना को साफ करने के लिए आधुनिक तकनीक की स्मार्ट प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। एक ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ तैयार होगा।

Advertisement

‘ क्लियर बोट ‘ नाम की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक भी बनेगी। इस काम में आइआइटी दिल्ली और नीदरलैंड की तकनीक मदद करेगी। ‘क्लियर बोट’ एक मानवरहित नाव है। यह नाव वाराणसी में गंगा नदी को साफ करने के लिए इस्तेमाल हुई थी। यह नाव पानी में तैरते कचरे को पहचानती है। जैसे फूल-माला और प्लास्टिक को यह साफ करती है। यह तकनीक यमुना में भी कचरा हटाने में मदद करेगी। निश्चित रूप यह तकनीक यमुना को कचरे से मुक्ति दिलाने में सहायक होगी | आधुनिक तकनीक से यमुना नदी के पानी की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। इसका मतलब है कि पानी की गुणवत्ता पर तुरंत नजर रखी जाएगी। यह डेटा दिखाएगा और पानी की स्थिति का अनुमान लगाएगा। इससे नदी के पानी को साफ रखने में बहुत मदद मिलेगी। पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए ‘हाइड्रो-जियोलॉजिकल मॉडल’ का भी इस्तेमाल होगा। यह मॉडल पानी की बेहतर जांच करेगा। संदीप कपूर कहते हैं यमुना को इस हालत में पहुँचने के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार है |

आम आदमी पार्टी की सरकार नें यमुना की सफाई केवल घोषणाओं और कागजों में ही की जबकि जमीन पर कोई काम नहीं किया गया | हर साल अरविन्द केजरीवाल जनता को सपने दिखाते रहे यमुना में अगले साल जनता के साथ डुबकी लगायेगें | लेकिन वो अगला साल नहीं आया उनकी सरकार जरुर चली गई | संदीप कपूर कहते मात्र आठ माह के कार्यकाल में ट्रिपल इंजन सरकार की इसे बड़ी उपलब्धि माना जाएगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *