सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा  : महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की मजबूत टीम की तलाश में,केजरीवाल से भिड़ने के लिए चाहिए जुझारू टीम

3 मिनट पढ़ें
भाजपा  : महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की मजबूत टीम की तलाश में,केजरीवाल से भिड़ने के लिए चाहिए जुझारू टीम

भाजपा  : महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की मजबूत टीम की तलाश में,केजरीवाल से भिड़ने के लिए चाहिए जुझारू टीम

Advertisement

भाजपा  : महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की मजबूत टीम की तलाश में,केजरीवाल से भिड़ने के लिए चाहिए जुझारू टीम

 

       – अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,विपक्षी एकता की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी भी लोकसभा चुनावों में कूदने से पहले सभी मोर्चों पर मजबूती से टीम बनाने में जुटी
है | पार्टी बूथ लेवल पर रणनीति बनाने में जुट गई  है ,प्रदेश अधक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सन्गठन महा मंत्री पवन राणा जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं | पवन राणा जिला स्तर के बाद विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास और  बैठकें ले चुके हैं अब उनकी मंडल स्तर पर प्रवास की योजनाये हैं | यह तैयारी राष्ट्रीय नेत्रत्व की देखरेख में चल रही है | पार्टी के प्रभारी महासचिव वैजैंत पांडा और सचिव अलका गुर्जर तो सक्रिय है ही सन्गठन महामंत्री बी.एल.संतोष भी ब्रीफिंग लेते है | बीती शाम भी उन्होंने सन्गठन की बैठक में जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए | जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में चल  रहे गतिरोध को दूर किया और प्रदेश कार्यकारणी के गठन प्रक्रिया में भी तेजी लायी गई | पार्टी के प्रभारी और सह प्रभारी भी जल्द नये मिल जायेगें | वैजेंत पांडा और अलका गुर्जर के स्थान पर नये
प्रभारी बनने है जिसमे कुछ समय लग सकता है लेकिन वर्तमान टीम बड़ी मजबूती से रणनीति बनाने में जुटी है |

पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को मजबूत बनाने की योजना पर दिन रात काम चल रहा है | पार्टी की महिला इकाई महिला मोर्चा और युवा इकाई युवा मोर्चा का गठन
भी नये सिरे से किया जा रहा है | महिला मोर्चे के लिए दो नाम को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिनमे वैशाली पोद्दार तथा प्रियल भारद्वाज के नाम मजबूती से सामने आये है जिनमे से एक को अध्यक्ष तो दूसरी को महामंत्री बनाया जा सकता है | प्रियल को पांडा का तो वैशाली को वीरेंद्र सचदेवा का आशीर्वाद बताया जाता है | इसी तरह युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी पांच नाम का पैनल बनाया जाने की चर्चा है जिनमे से एक को अध्यक्ष तो बाकी को अन्य पदाधिकारी बनाने की योजना है | युवा मोर्चा के लिए उत्तर पूर्वी जिले के अध्यक्ष गौरव डेढा, शशी यादव  विशु बसोया जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है के अलावा प्रदेश महामंत्री संदीप सहरावत ,प्रदेश महामंत्री सागर त्यागी तथा बाहरी दिल्ली के जिला अध्यक्ष आशुतोष सहरावत के नामों की चर्चा है | विशु बसोया को युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का करीबी बताया जाता है | शशी यादव बहरी दिल्ली से निगम पार्षद भी है |  पार्टी सूत्रों का दावा है ये नियुक्तियां जल्द ही घोषित कर दी जायेगीं ताकि समय रहते तैयारियों को अंजाम दिया जा सके |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *