सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

AAP संयोजक के फर्जी वोट वाले बयान से BJP फायर, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज

3 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

AAP संयोजक के फर्जी वोट वाले बयान से BJP फायर, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज

Advertisement

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में विवाद बढ़ता जा रहा है. उनके बयान के खिलाफ शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को पटना के गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने दर्ज कराई है.

बीजेपी नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की ओर से जिस तरीके से बिहारवासियों एवं उत्तर प्रदेश की महान जनता के खिलाफ टिप्पणी की गई है यह कहीं न कहीं अशोभनीय है. पटना के गांधी मैदान थाने में मैंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उचित कार्रवाई के लिए पत्र दिया है. अरविंद केजरीवाल ने हम लोगों को गाली दी है. न्यायालय से आग्रह करेंगे कि इन्हें हवालात भेजा जाए.”

अरविंद केजरीवाल ने क्या बयान दिया है?

बता दें कि बीते गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से दिल्ली में मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया था. कहा था कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए हैं. नई दिल्ली एक लाख वोटों की विधानसभा है, उसमें 13 हजार नए लोग कहां से आ गए? पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए एप्लिकेशन किए गए हैं. जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार से ला लाकर, आस-पास के स्टेट से लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं ये लोग.

केजरीवाल के बयान से बिहार में राजनीति तेज

Advertisement

अरविंद केजरीवाल के उक्त बयान से बिहार में सियासत तेज हो गई है. लगातार एनडीए नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है. जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने एक्स पर लिखा, “अरविंद केजरीवाल जी, आपकी राजनीति का आधार यूपी और बिहार के मेहनती लोगों का पसीना रहा है, जिनके वोट से आप मुख्यमंत्री बने थे! लेकिन अब जब दिल्ली में चुनावी पारा चढ़ा है, तो आप बिहार और यूपी के लोगों के प्रति अपने कटु शब्दों से नफरत फैलाने में लगे हैं! याद रखें, दिल्ली के विकास में, आपकी कुर्सी तक पहुंचने में बिहारवासियों का बड़ा योगदान है.”

 

अशोक चौधरी ने आगे लिखा, “अब यह बंद कीजिए, इन राज्यों के मेहनतकश नागरिकों को नीचा दिखाने और क्षेत्रवाद की राजनीति करने की आपकी हरकतें अब नहीं चलेंगी! बिहार और यूपी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए! आपको तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए!”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *