BJP Delhi: भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची लगभग तैयार ,हो सकती है जल्द घोषणा
– अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की टीम जहां अगले माह घोषित होने की सम्भावना है वहीं सभी जिलों की टीम की घोषणा इसी माह कभी भी की जा सकती है | मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश नेत्रत्व नें सभी जिलों के लिए बनाये पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट तलब कर ली है इतना ही नहीं उन्हें यह संदेश भी दे दिया गया है सूची बनाते समय लोक सभा प्रभारी ,जिला प्रभारी,सह-प्रभारी,जिला अध्यक्ष के साथ-साथ स्थानीय सांसद तथा सन्गठन से समबन्धित तमाम प्रभावशाली एवं अदृश्य शक्तियों से मशविरा कर अंतिम निर्णय लिए जाएँ |औरअपने स्तर पर ही जिला टीम का चयन किया जाए | समझ गए ना आप प्रदेश नेत्रत्व नें साफ़ संदेश दे दिया है सबका साथ सबका विकास नीति के तहत ही सन्गठन के फैंसले लिए जायेगें यानी किसी भी गुंजल की कोई सम्भावना नहीं रहने वाली | बताया जा रहा है यदि किसी गुंजल की बू मिली उसी सूरत में पार्टी नेत्रत्व हस्तक्षेप करेगा | दूसरे शब्दों में पार्टी सामूहिक निर्णय की परिपाटी शुरू करने के मूड में है ताकि इन फैंसलो से कार्यकर्ताओं के बीच कोई असंतोष की भावना पनपने की गुंजाईश ही नहीं रहे | मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी नें करीब आधा दर्जन जिलों के पदाधिकारियों के निर्णय का पहला चरण पूरा भी कर लिया है और जहां कुछ संसोधन की जरूरत महसूस की गई उसे ठीक करके लाने के दिशा निर्देश भी दे दिए गए है | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को जमीनी नेता माना जाता है लिहाजा वे कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लेने वाले जिस पर कोई ऊँगली उठा सके ऐसे में उनका तथा सन्गठन मंत्री पवन राणा का यह निर्णय पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | बरहाल लोकसभा प्रभारी हों या जिला प्रभारी ,जिला पर्यवेक्षक सभी इस ओर जुट गए हैं और जल्द ही नये पदाधिकारियों की सूची सभी के सामने होगी | आज बस इतना ही …



