
भाजपा नें लगाई वीर अर्जुन की खबरों पर मुहर ,डेढ़ माह पहले लिख दिया था
* मनोज तिवारी का चुनाव लड़ना तय
* भाजपा लड़ा सकती है दो महिलाओं को
* रमेश विधूड़ी की जगह लड़ेगें रामबीर
– अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,एक पत्रकार और अखबार की सबसे बड़ी कमाई होती है उसकी खबर हिट हो जाए और पिछले दो माह के दौरान वीर अर्जुन द्वारा लिखी गई एक दो नहीं बल्कि एक साथ आज चार- पांच खबरें शत प्रतिशत सही साबित हुई | 12 जनवरी को हमने खबर दी दी थी मनोज तिवारी सब पर भारी चुनाब लड़ना लगभग तय | उस समय लोगो को यकीन नहीं हो रहा था | कोई उनकी टिकिट कटने की बात कर रहा था तो कोई उन्हें बक्सर भेज रहा था | लेकिन भाजपा हाईकमान ने दिल्ली के सातों सांसदों में से केवल उन्हें ही रिपीट किया है | और वो भी उनकी पुरानी सीट से ही | उस समय स्वयं मनोज तिवारी को भी यकीन नहीं हो रहा था की वे उत्तर पूर्वी दिल्ली से ही फिर से चुनाव लड़ सकते हैं | इसी तरह हमने मात्र दो दिन पूर्व खबर दी थी भाजपा दिल्ली से लडवा सकती है दो महिलाओं को उसमें हमने आज घोषित दोनों महिलाओं बांसुरी स्वराज तथा कमलजीत सहरावत के नामों का जिक्र किया था |

यह खबर औरों की बात तो छोड़ो हमारे शुभचिंतक भी हजम नहीं कर पा रहे थे और सैकड़ों लोगो नें सोशल मीडिया पर हमारी खबर पर नकारात्मक कमेंट्स दिए लेकिन हमें यकीन था हमारी खबर में जान है और जब शनिवार को भाजपा की सूची में दो महिलाओं के नाम शैमिल मिले तो बड़ी संख्या में हमारे पास लोगो के फोन आने लगे और हमें हमारी खबर की कामयाबी पर बधाईयों का दौर शुरू हो गया | तीसरी खबर हमने 18 फरवरी को दी थी जिसमें जिक्र किया था रमेश विधूड़ी की टिकिट काट कर रामबीर सिंह विधूड़ी को दी जायेगी और आज की लिस्ट में ऐसा ही हुआ | इस बात का जिक्र भी हमने किया था मीनाक्षी लेखी ,हंसराज हंस को भी दिल्ली से बाहर भेजा जा सकता है | उनके नाम भी लिस्ट में नही आये | आप सोच रहे होंगे हम अपनी बडाई खुद ही किये जा रहे हैं नहीं भाई ऐसा नहीं है हमारे पाठकों नें हमें खुद ढेर सारी बधाईयाँ दी हैं | रही बात गौतम गंभीर की वे हमारे मित्र हैं और मित्रों की मदद करना हमारी शुरू से ही आदत रही है और वैसे भी अभी उनकी टिकिट की घोषणा नहीं हुई है वहां उनकी सम्भावनाएं अभी भी बनी हुई है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता हालांकि उन्होंने खुद ही इस जिम्मेदारी से दूर करने का निवेदन पार्टी से कर दिया है | आज बस इतना ही …







आपकी राय