सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बिहार के सत्यम त्रिवेदी और रिशु राज को राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में मिले 4 स्वर्ण पदक, जमुई में खुशी की लहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बिहार के सत्यम त्रिवेदी और रिशु राज को मिले 4 स्वर्ण पदक, जमुई में खुशी की लहर

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जमुई के सत्यम त्रिवेदी और रिशु राज ने स्वर्ण पदक जीता है. इस उपलब्धि के बाद परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

18वीं नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 (National Karate Championship 2023) कर्नाटक के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई. इस चैंपियनशिप में देश भर से खिलाड़ियों ने शिरकत की. वहीं, बिहार राज्य से भी 14 खिलाड़ियों ने इसमें अपने दांव आजमाए. जमुई से सत्यम त्रिवेदी (Satyam Trivedi) और रिशु राज (Rishu Raj) ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. सत्यम त्रिवेदी ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 84 किलोग्राम से ज्यादा वजन वर्ग में कराटे के कुमिते (kumite) फाइट में सोना अपने नाम किया तो दूसरी तरफ 17-18 आयु वर्ग में भी सत्यम त्रिवेदी ने काटा (Kata) फाइट में गोल्ड पर कब्जा जमाया.

वहीं, रिशु राज 68 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में कराटे के कुमिते (kumite) फाइट में गोल्ड जीता तो दूसरी तरफ 16-17 आयु वर्ग में भी रिशु राज ने काटा (Kata) फाइट में गोल्ड पर कब्जा जमाया.

नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 में जीत से जमुई में खुशी की लहर

Advertisement

इन दोनों की इस शानदार उपलब्धि के पीछे कोच सैयद तल्हा अहमद की कड़ी मेहनत थी. जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इन खिलाड़ियों को तैयार किया और भारत के पटल पर जमुई जैसे छोटे शहर का नाम भारत के मानचित्र पर गर्व से दर्ज कराया. इन खिलाड़ियों ने जो कारनामा कर दिखाया है इससे जमुई में खुशी की लहर है. इस शानदार उपलब्धि के बाद कोच ने अपनी पूरी टीम को लेकर खुशी जाहिर की है.

कर्नाटक के प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर पहुंचे थे

इस ओपन चैंपियनशिप में चीफ गेस्ट कर्नाटक के प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर मधु बांगरप्पा थे. जिन्होंने देश भर से आए खिलाड़ियों के हौसला अफजाई की. वहीं, सत्यम त्रिवेदी के पिता अभिषेक त्रिवेदी सरकारी सेवा में हैं. इस उपलब्धि के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *