सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

हाईकोर्ट के फैसले के बाद एक्शन में बिहार सरकार,DM को भेजा पत्र, क्या निर्देश दिए गए?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हाईकोर्ट के फैसले के बाद एक्शन में बिहार सरकार, सभी जिलों के DM को भेजा पत्र, क्या निर्देश दिए गए?

जाति गणना को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट का फैसला आया है. सरकार ने कोर्ट में कहा था कि जातीय गणना का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है.

बिहार में जातीय गणना के पहले फेज का काम पूरा हो गया था. इसके बाद दूसरे फेज का काम 15 अप्रैल से शुरू किया गया था. इसी बीच चार मई को पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने अपने एक अंतरिम आदेश में जातीय आधारित गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया था. अब मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद बिहार सरकार (Bihar Government) एक्शन में आ गई है.

सभी जिलों के डीएम को पत्र जारी किया गया है. जाति आधारित गणना को लेकर निर्देश दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की ओर से पत्र जारी किया गया है. सरकारी पत्र में कहा गया है कि जातीय गणना शुरू करें, ये सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Advertisement

दरअसल, जाति आधारित गणना की शुरुआत सात जनवरी से हुई थी. सरकार ने कोर्ट में कहा था कि जातीय गणना का काम लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. जारी किए गए पत्र में पटना हाईकोर्ट के ऑर्डर का जिक्र किया गया है. बताया गया है कि जाति आधारित गणना पर लगी रोक को अब पटना हाईकोर्ट से हटा लिया गया है. कहा गया है कि बिहार में जाति गणना हो सकती है.

हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने पांच दिनों तक विस्तृत दलीलें सुनने के बाद सात जुलाई को राज्य में जाति-आधारित सर्वे कराने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. याचिका में कहा गया था कि बिहार सरकार के पास इस सर्वे को कराने का अधिकार नहीं है. ये गोपनीयता के अधिकार का हनन है. जातीय गणना पर खर्च हो रहे 500 करोड़ रुपये भी टैक्स के पैसों की बर्बादी है. केंद्र सरकार के मना करने के बाद बिहार सरकार खुद से बिहार में जातीय आधारित गणना करा रही है. हाईकोर्ट की रोक के बाद राज्य सरकार ने पहले हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली थी और फिर सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन राहत नहीं मिली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *