सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक शख्स ने किया हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें
बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक शख्स ने किया हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल

बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक शख्स ने किया हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक शख्स ने किया हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल

पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने हमला कर दिया. सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में शीलभद्र की प्रतिमा के माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे, कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने सीएम को पीछे से मुक्का मार दिया. इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान बख्तियारपुर के रहने वाले शंकर उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

Advertisement

सुरक्षाकर्मियों ने सिरफिरे युवक को पकड़ कर स्‍थानीय पुलिस को सौंप दिया

सुरक्षाकर्मियों ने सिरफिरे युवक को पकड़ कर स्‍थानीय पुलिस को सौंप दिया है. हमले की कोशिश करने वाले युवक शंकर उर्फ छोटू की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का पता चलने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस को उसके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की समस्या को समझकर उसका समाधान करने और उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश मिला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *