सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने निशाना साधा,लालू यादव परिवार की कोर्ट में पेशी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लालू यादव परिवार की कोर्ट में पेशी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने साधा निशाना

बिहार की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव से कहा, बच्चों ने एक बार भी नहीं कहा कि पिताजी आप गलत काम कर रहे हैं।

संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव पर निशाना साधा

जमीन घोटाला मामले में लालू यादव के परिवार की दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी पर बिहार की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ”जब आपने घोटाला किया है न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार मंजिला मकान लिया है, घोटाले में पूरा परिवार लिप्त है, बच्चों ने एक बार भी नहीं कहा कि पिताजी आप गलत काम कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा कि, ”आप अपने पिताजी को घोटाला करने से नहीं रोकेंगे तो सजा तो सबको मिलेगी ना. आप भी लिप्त हैं.” उन्होंने कहा कि, ”उनको 2008 में मालूम था कि 2014 में मोदी जी पीएम बनेंगे. जब गरीबों की जमीन लिखवा रहे थे तब आपको ख्याल नहीं आया कि आज भी हालात नहीं बदले, आप की भी स्थिति नहीं बदली है. आप 30 फीसदी विभाग लेकर वहां भ्रष्टाचार कर रहे हैं और आप गलतियों से अभी भी सबक नहीं ले रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि, ”आप उसके सामने क्यों खड़े हैं. अगर ईडी म्याऊं करता है, आप क्यों खड़े हैं उसके सामने. जीवन में जो कुकर्म कीजिएगा उसकी सजा यहीं मिलेगी.”

Advertisement

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बातचीत में कहा

दूसरी तरफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर विपक्ष के मार्च को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बातचीत में कहा कि, जो लोग केंद्रीय संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं वे पूरी तरह से गलत हैं. यह संस्थाएं कांग्रेस के जमाने में ही बनी हैं. ईडी, सीबीआई अपनी जांच पहले से ही करती हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने का काम जो पहले करती थीं वह आज भी कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि, इसका सरकार से कोई सीधा लेना देना नहीं है. एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है, तो फिर हम क्यों जेपीसी की मांग मान लें. यह केवल मुद्दों को डायवर्ट करने के लिए जेपीसी की मांग कर रहे हैं. चुनाव आ रहा है, इस वजह से वे कीचड़ उछाल रहे हैं. बेबुनियाद आरोप लगाकर, कि यह पैसे की डिमांड कर रहा है, जेपीसी का सवाल ही नहीं उठता है. हम संसद में चर्चा कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी जी विदेश में जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं. अलग-अलग संस्थाओं के खिलाफ, संसद के खिलाफ, प्रजातंत्र के खिलाफ आरोप लगा हैं. देश का गौरव गिराने के लिए प्रयास किया है. ऐसे समय पर वह जेपीसी की मांग कर रहे हैं, ताकि राहुल गांधी को बचाया जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *