सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे पोर्शे कार हादसे में नाबालिग की मां को लेकर बड़ा खुलासा, ब्लड सैंपल को लेकर अब ये है दावा

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

पुणे पोर्शे कार हादसे में नाबालिग की मां को लेकर बड़ा खुलासा, ब्लड सैंपल को लेकर अब ये है दावा

पुणे में हुए पोर्शे कार हादसे में अब बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया है कि नाबलोग आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां के ब्लड से बदला गया था.

पुणे पोर्शे कार हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है. खबर है कि आरोपी किशोर का ब्लड सैंपल उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदला गया था. इस मामले में दो डॉक्टर्स की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. डॉक्टर्स पर आरोप है कि उसने पैसे लेकर ब्लड सैंपल बदले थे. नाबालिग आरोपी के परिजनों ने डॉ. को इसके बदले लाखों रुपये दिए थे.

अब खबर है कि पुलिस इस मामले में नाबालिग आरोपी की मां से भी पूछताछ करेगी. इसके लिए जब पुलिस ने शिवानी अग्रवाल से पूछताछ की तो बताया गया कि वह घर में नहीं है. ऐसे में आरोपी की मां अब कहां है ये बड़ा सवाल बना हुआ है.

पुणे में हुए सड़क हादसे मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. डाॅ. अजय तवरेज को निलंबित कर दिया गया है और ससून डीन विनायक काले को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है. क्राइम ब्रांच ने बताया है कि जो डॉ. गिरफ्तार हुए हैं वो सभी सरकारी ससून अस्पताल में काम करते हैं. उनका नाम डॉ. अजय टावरे और डॉ. श्रीहरि हल्नोर है.

कुछ दिन पहले ही आरोपी की मां का एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि वो उसके बेटे की रक्षा करे. आरोपी की मां ने वीडियो में कहा था कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उसके बेटे का नहीं है बल्कि किसी और का है. इस केस में पुलिस ने नाबालिग आरोपी सहित आरोपी विशाल अग्रवाल और सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है. यहां बता दें, पोर्शे कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *