सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 71 डीएसपी का तबादला, कई जिलों के सीओ बदले

2 मिनट पढ़ें
यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 71 डीएसपी का तबादला, कई जिलों के सीओ बदले

यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 71 डीएसपी का तबादला, कई जिलों के सीओ बदले

Advertisement

डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 71 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 46 ऐसे डीएसपी हैं जो हाल ही में इंस्पेक्टर से प्रोन्नत हुए थे लेकिन उन्हें नई नैताती नहीं दी गई थी। एडीजी प्रशासन पीसी मीना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार डीजीपी मुख्यालय में तैनात दो डीएसपी का भी तबादल कर दिया गया है। इनमें श्याम नारायण व कर्मवीर सिंह को डीएसपी बदायूं के पद पर भेजा गया है। सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में तैनात गवेन्द्र पाल गौतम को डीएसपी बांदा, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ में तैनात नरेश सिंह को डीएसपी अयोध्या और एससीआरबी लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर-डीएसपी परशुराम त्रिपाठी को डीएसपी फतेहपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 71 अधिकारियों का तबादला

अयोध्या में तैनात इंस्पेक्टर-डीएसपी धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट तथा एसटीएफ लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर-डीएसपी उदय प्रताप सिंह को एसटीएफ लखनऊ में ही डीएसपी के पद पर स्थाई रूप से तैनात कर दिया गया है। हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर-डीएसपी विनोद कुमार यादव को डीएसपी महिला बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ तथा इंस्पेक्टर-डीएसपी सीबीसीआईडी मेरठ सेक्टर में तैनात राशिद अली को डीएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *