सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर को दी जमानत

2 मिनट पढ़ें
अल्लू अर्जुन

'पुष्पा 2' स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर को दी जमानत

Advertisement

Allu Arjun Gets Bail In Sandhya Stampede Case: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है. एक्टर को नामपल्ली कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है. हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आज सुनवाई की थी. जिसके बाद कोर्ट ने अल्लू अर्जुन के हक में फैसला सुनाया और एक्टर को नियमित जमानत दे दी. कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत की शर्तों के तहत 50,000 रुपए के 2 जमानती पेश करने का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अल्लू अर्जून की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इससे एक दिन पहले, यानी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान खुद अल्लू अर्जुन वहां पहुंचे थे और ऐसे में एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई.

फैंस की भीड़ इस हद तक बढ़ गई कि थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई और इस दौरान रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत दम घुटने से हुई थी और इसी हादसे में उसका 8 साल का बच्चा भी बुरी तरह घायल हो गया था.

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद मिली थी 14 दिन की अंतरिम बेल
‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था. तब तेलंगाना हाइकोर्ट ने एक्टर को उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी थी. हालांकि कुछ दिक्कतों की वजह से एक्टर 14 दिसंबर को हैदराबाद की जेल से रिहा हुए थे. जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि उन्हें हादसे में हुई मौत का उन्हें अफसोस है और वे पीड़ित परिवार की हर मुमकिन तरीके से मदद करेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *