सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, साइड हटकर तेज रफ्तार बाइकर्स से खुद को बचाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टंट करते बाइकरों से टक्कर होते-होते बची

पुलिस नीतीश कुमार की सुरक्षा घेरे में घुसे बाइकरों को पकड़कर पूछताछ कर रही है. पटना एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गुरुवार को बड़ी चूक हुई. मॉर्निंग वॉक के दौरान स्टंट करते बाइकर सीएम की सुरक्षा घेरा के अंदर घुस गए. नीतीश कुमार को खुद को बाइकर से बचाने के लिए सड़क से फुटपाथ की ओर जाना पड़ा. सुरक्षा के बीच अचानक आए बाइकर से वहां थोड़ी देर के लिए सभी हैरान रह गए.

इस दौरान पुलिस के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस इन बाइकरों को पकड़कर पूछताछ कर रही है. पटना एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर हैं.

सीएम के कार्यक्रम स्थल पर किसी ने फोड़ दिया बम

Advertisement

ये पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है. पिछले साल अप्रैल में ही नालंदा में सीएम के कार्यक्रम स्थल पर किसी ने बम फोड़ दिया था. तेज आवाज से वहां अफरातफरी मच गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था.

वहीं उससे पहले नालंदा में ही एक प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान पीछे से एक युवक ने मुख्यमंत्री को मुक्का मार दिया था. जबकि उस वक्त सीएम की सुरक्षा के लिए कआ पुलिसकर्मी मौजूद थे.

इससे पहले 2016 में बिहार में अग्निकांड को लेकर जारी सरकारी परामर्श से गुस्साए एक युवक के जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर चप्पल फेंक दी थी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *