सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में रखी मिली अम्बेडकर की मूर्ति, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई भी लगातार की जा रही है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने शहर ही नहीं पूरे पुलिस विभाग में बवाल मचा दिया है। दरअसल पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखे होने को लेकर इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने थाना के दारोगा धर्मेंद्र शर्मा व दो आरक्षी कुलदीप व सचिन को निलंबित कर दिया है। इस मामले में बसपा के जिलाध्यक्ष सुरजन सिंह जाटव द्वारा एसएसपी से शिकायत की गई थी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया गया था।बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने चौबिया थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पूरे मामले में एसएसपी ने एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। एसएसपी ने बताया वीडियो वायरल हुआ है, इस मामले में प्रथम दृष्टया एक दरोगा व दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध है। इनको सस्पेंड किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है कि मूर्ति थाने में कहां से आई। सूत्र बताते हैं कि दो साल पहले बीना गांव में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद हुआ था, तब मूर्ति थाने में रखवा ली गई था। लेकिन टॉयलेट में कैसे पहुंची ये रहस्य बना हुआ है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *