सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi NCR में प्रदूषण फैलाने वाले सावधान, CAQM ने तय की जुर्माने की राशि, दोषी पाये गए तो…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi NCR में प्रदूषण फैलाने वाले सावधान, CAQM ने तय की जुर्माने की राशि, दोषी पाये गए तो…

सीएमक्यूएम ने अलग-अलग नियमों के आधार पर जुर्माने के राशि तय कर दिए हैं. दोषी पाये गए लोगों व एजेंसियों को तय नियमों के अनुसार ही जुर्माने का भुगतान करना होगा.

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास (Delhi NCR) के शहरों में अब प्रदूषण (Air Pollution) को बढ़ावा देना महंगा पड़ेगा. ऐसा इसलिए कि अब प्रदूषण फैलाने वालों को दोषी पाये जाने पर जुर्माना देना होगा. कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने अलग-अलग नियमों के आधार पर जुर्माने के राशि तय कर दिए हैं. दोषी पाये गए लोगों व एजेंसियों को तय नियमों के अनुसार ही जुर्माने का भुगतान करना होगा.

दरअसल, सीएक्यूएम ने इस बाबत 18 जनवरी 2023 को एक बैठक में जुर्माने की राशि तय किए थे. अब इससे सबंधित डिटेल रिपोर्ट दिल्ली सहित सभी पड़ोसी राज्यों की सरकारों को भी मुहैया करा दिए गए हैं. राज्य सरकारों ने अभी डिटेल रिपोर्ट जारी नहीं किया है. सीएक्यूएम ने 6 फरवरी 2024 को जारी आदेश जारी कर सभी संबद्ध एजेंसियों प्रदूषण संबंधित प्रावधानों पर अमल करने को कहा गया है.

Advertisement

ग्रैप के दौरान जुर्माना दोगुना

अब दिल्ली-एनसीआर में दोषी पाये जाने पर जुर्माना प्रदूषण बोर्ड या प्रदूषण कमेटियां लगाएंगी. जबकि उल्लंघन पर क्लोजर नोटिस सीएक्यूएम द्वारा जारी किया जाएगा. दिल्ली व एनसीआर के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व कमेटी नियमानुसार जुर्माना लेंगी. यह जुर्माना पूरे साल लागू रहेगा. ग्रैप के दौरान जुर्माना दोगुना हो जाएगा. एक नियम दूसरी बार तोड़ने पर भी जुर्माना दोगुना होगा.

अभी तक प्रदूषण नियमों को उल्लंघन करने पर राज्यों के विभाग अपने नियमों के अनुसार जुर्माना लेते थे। ऐसे में अधिकारी कई बार काफी अधिक या काफी कम जुर्माना लगाते थे। इससे औद्योगिक इकाईयों को समस्या आ रही थी। साथ ही विभागों को भी दिक्कत होती थी। ताजा आदेश में इन पहलुओं भी ध्यान रखा गया है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है. लोगों के लिए वायु प्रदूषण अब जानलेवा साबित होने लगा है. इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं, लेकिन प्रदूषण में संतोषजनक कमी न आने पर सीएक्यूएम ये सख्ती से प्रदूषण संबंध मानकों पर अमल का फैसला लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *