सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बेंगलुरु में मेट्रो का खंभा गिरने से मां-बेटे की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फुट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने कहा, ‘‘दोनों के सिर पर चोट आई थी। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। खून काफी बह गया था और रक्तचाप भी गिर गया था।’’ हादसे में महिला का पति और दूसरा बच्चा भी घायल हो गए, उनकी हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने धारवाड़ में पत्रकारों से बात करते हुए घटना की जांच कराने और शोक संतप्त परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अभी इसके बारे में पता चला है, हम इसकी जांच कराएंगे.. हम खंभा गिरने के कारणों का पता लगाएंगे और मुआवजा भी देंगे।’’ पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल के आसपास जाम लग गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *