सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

204 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पारी,शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम चमके, ऐसा रहा पहली इनिंग का हाल

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

बांग्लादेश की पारी 204 रनों पर सिमटी, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम चमके, ऐसा रहा पहली इनिंग का हाल

Pak vs Ban: ICC fines Shaheen Afridi for throwing ball at Bangladesh  batsman in second T20 fixture - Pakistan - DAWN.COM

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रनों पर सिमट गई. इससे पहले शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया.

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए महमदुल्लाह ने सबसे ज्यादा रन बनाए. महमदुल्लाह ने 70 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया.

टॉस जीतकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी

वहीं, ओपनर लिटन दास ने 64 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 64 गेंदों पर 43 रन बनाए. इसके अलावा बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

बेहद खराब रही बांग्लादेश की शुरूआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. ओपनर तंजीद हसन बिना कोई रन बनाए चलते बने. तंजीद हसन को शाहीन अफरीदी ने आउट किया. वहीं, इसके बाद नजमुल हौसेन शंटो भी कुछ खास नहीं कर सके. नजमुल हौसेन शंटो 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. मुश्फिकुर रहीम 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए. मुश्फिकुर रहीम को हारिस रऊफ ने आउट किया.

Advertisement

नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे बांग्लादेश के बल्लेबाज

हालांकि, महमदुल्लाह ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का डटकर सामना किया. लेकिन 56 रन बनाने के बाद शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए. तौहीद हृदय ने 3 गेंदों पर 7 रन बनाए. इस खिलाड़ी ओसामा मीर ने अपना शिकार बनाया. इस तरह लगातार नियमित अंतराल पर बांग्लादेश के खिलाड़ी पवैलियन लौटते रहे. नतीजतन, बांग्लादेसी टीम महज 204 रनों का स्कोर बना पाई. इस तर तरह बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य है.

ऐसा रहा पाकिस्तानी गेंदबाजों का हाल

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3-3 विकेट झटके. हारिस रऊफ को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा इफ्तिखार अहमद और ओसामा मीर को 1-1 कामयाबी मिली.

प्वॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें कहां है…

वहीं, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है. पाकिस्तान के 6 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. इस टीम को 4 मैचों में हार मिली है, जबकि 2 मैचों में जीत दर्ज की है. बांग्लादेश की बात करें तो यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है. इस टीम के 6 मैचों में महज 2 प्वॉइंट्स हैं. अब तक बांग्लादेश ने 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें महज 1 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम 6 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. इसके बाद साउथ अफ्रीका प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका के 6 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हैं. जबकि न्यूजीलैंड 6 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. इसके अलावा चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, पांचवें पर अफगानिस्तान, छठे पर श्रीलंका और सातवें नंबर पर पाकिस्तान है. आखिरी 3 पायदान पर नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और इंग्लैंड है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *