सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

बाबा तरसेम सिंह हत्या मामले में सेवादार जसवीर सिंह ने नानकमत्ता थाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पवित्र नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व आईएएस हरबंश सिंह चुघ, पूर्व महासचिव प्रीतम सिंह संधू और डेरा नानक पुरी टांडा के पूर्व सेवादार बाबा अनूप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

डेरे के सेवादार ने गुरुवार रात को दी तहरीर में गुरुद्वारा साहिब की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने से रोकने पर बाबा तरसेम की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Advertisement

धार्मिक डेरा कार सेवा के सेवादार जसवीर सिंह ने नानकमत्ता थाने में सौंपी तहरीर को लेकर कहा कि 28 मार्च की सुबह बाबा तरसेम सिंह कार सेवा परिसर में बैठकर सेवादारों से कार्य करा रहे थे. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने बाबा के पास पहुंचकर ऑटोमेटिक राइफल से उनको दो गोली मार दी.

गोली की आवाज सुनकर वह जसपाल सिंह और अन्य सेवादार हमलावरों को पकड़ने दौड़े तो उन्होंने जसपाल पर भी गोली चला दी, जो लंगर हाल के गेट पर लगी. बाइक चलाने वाले आरोपी का नाम सर्वजीत सिंह जो पंजाब के तरनतारन के मियाविंड गाँव का रहने वाला है. वहीं पीछे हथियार लेकर बैठे आरोपी का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा हैं जो रामपुर के ग्राम सिहौरा थाना बिलासपुर का रहने वाला है.

सेवादार जसपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आपको बता दें गुरुवार को सुबह बाबा तरसेम सिंह की बाइक पर आए दो हमलावरों में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दो हमलावर कुर्सी पर बैठे बाबा तरसेम को गोली मारते दिखते हैं. इस घटना के बाद से सिख समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *