सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

2 मिनट पढ़ें
उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

Advertisement

उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के माथे पर सज गया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए

उज्जैन में आज शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।

Advertisement

 

इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *