सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

न्यूनतम वेतन बढ़ा आतिशी नें बताया वह भी केजरीवाल की तरह ग्रीब्प्न की हितेषी है : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
श्री दत्त शर्मा

न्यूनतम वेतन बढ़ा आतिशी नें बताया वह भी केजरीवाल की तरह ग्रीब्प्न की हितेषी है : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

न्यूनतम वेतन बढ़ा आतिशी नें बताया वह भी केजरीवाल की तरह ग्रीब्प्न की हितेषी है : श्री दत्त शर्मा

* आप पार्टी करती है जनहित के काम

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली की सीएम आतिशी ने प्रेस वार्ता कर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। आतिशी ने श्रमिकों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने असंगठित क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये की घोषणा की है। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बात करते हुए घोड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक
श्री दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही आतिशी ने अपनी पहली ही बॉल पर सिक्स मार दिया है और मैं दिल्ली सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले
की प्रशंसा करता हूं।

Advertisement

श्री दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही यह फैसला लेकर आतिशी ने इस बात को साबित कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जिन लोगों को ऐसा लग रहा था की आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आम आदमी पार्टी कमजोर हो जाएगी यह फैसला लेकर आतिशी ने उन्हें करारा जवाब दिया है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी दोनों ही पढ़े लिखे नेता है और दोनों में ही जनता की तरक्की के लिए अच्छे फैसलों को लेने की समझ है।

श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी के नेताओं का सिर्फ एक ही लक्ष्य है जनता की सेवा करना फिर चाहे मुख्यमंत्री के पद पर कोई भी हो क्योंकि आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता भी अपनी ईमानदारी से जनहित में बड़े से बड़े काम करने की क्षमता रखता है। श्री दत्त शर्मा ने बताया की प्रेस वार्ता में सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दस सालों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के आम लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया और आने वाले चार महीनों में भी हम इसी तरह से काम करते रहेंगे जो आतिशी के आत्मविश्वास को भी दिखाता है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही जनहित में कार्य किए हैं और आम आदमी पार्टी ने पूरा प्रयास किया है कि वह दिल्ली की जनता का हर तरह से विकास कर सके और मुझे पूरी उम्मीद है कि दिल्ली के आने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों पर मुहर लगाते हुए एक बार फिर से दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी को बिठाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *