सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘शीश महल का मोह नहीं छूट रहा’, दिल्ली कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल पर हमला

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली कांग्रेस

'शीश महल का मोह नहीं छूट रहा', दिल्ली कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल पर हमला

Advertisement

Delhi Latest News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते 17 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उस दौरान आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे, लेकिन इस्तीफे के 10 दिन बाद भी वो सीएम आवास में ही हैं. इस बीच आप नेताओं ने उनके लिए सरकारी आवास की भी मांग की. इसके बाद उन्हें कई इलाकों में आवास के विकल्प दिए गए, लेकिन अब तक अरविंद केजरीवाल ने किसी भी घर के लिए हामी नहीं भरी है. इसपर अब विपक्षी दलों ने निशाना साधा है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास तो छोड़ना ही है, इसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को महान बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? दिल्ली की जनता यह जानती है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण केजरीवाल जेल गए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियां निभाने में सुप्रीम कोर्ट की बंदिशों के कारण उन्होंने 17 सितंबर को इस्तीफा दिया.”

‘जब घर मिल रहा है तो क्यों नहीं ले रहे’- देवेंद्र यादव
उन्होंने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि जब पूरी दिल्ली उन्हें घर देने की पेशकश कर रही है, तो अभी तक फैसला क्यों नहीं लिया? सहानुभूति बंटोरने का पाखंड अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है. अरविंद केजरीवाल 10 साल मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद घर ढूंढ रहे है, इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा, लेकिन वे हमेशा ही खुद को असहाय, बेचारा और लाचार दिखाते रहते हैं, जिस पर दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाने की जबरन कोशिश की जा रही है.”

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, केजरीवाल अपनी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में ही रहना चाहते हैं, ऐसे में उन्होंने डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, वंसत विहार और हौज खास आदि में आवास की पेशकश से नई दिल्ली विधानसभा के जोर बाग और चाणक्यपुरी जैसे क्षेत्रों में शिफ्ट होने का फैसला अभी तक क्यों नहीं लिया? केजरीवाल अपने लिए ऐसा घर ढूंढने पर ध्यान दे रहे है जहां वे अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ आराम से सहूलियतों और संसाधनों के साथ रह सके.

Advertisement

शीश महल का नहीं छूट रहा मोह- देवेंद्र यादव
उन्होंने कहा, “मैं पूरी आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि, “क्या वो पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की सहूलियतें और मौलिक सुविधाएं दे पाए? अपने लिए बाधाओं और विवादों से मुक्त आवास ढूंढने वाले केजरीवाल ने उन मलिन बस्तियों, अनाधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के दर्द को क्यों नहीं समझे जो हर दिन बाधाओं और परेशानी की जिंदगी जीते हैं और जिनको बेहतर जीवन और सुविधाएं देने का उन्होंने लगातार वादा किया था.”

उन्होंने केजरीवाल और आप पर आक्रामक होते हुए कहा, “पूरी आम आदमी पार्टी आज दिल्लीवालों से यह कहकर सहानूभूति बंटोरने की कोशिश कर रही है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे, लेकिन प्रतिदिन बदलती घोषणाओं से लगता है कि केजरीवाल और उनके परिवार का शीश महल से मोह छूट नहीं रहा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *