सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भूल भुलैया 2′ की सक्सेस पार्टी में राजपाल यादव को गोद में उठाते नजर आए कार्तिक आर्यन, तब्बू संग लगाए ठुमके

2 मिनट पढ़ें
भूल भुलैया 2' की सक्सेस पार्टी में राजपाल यादव को गोद में उठाते नजर आए कार्तिक आर्यन, तब्बू संग लगाए ठुमके

भूल भुलैया 2' की सक्सेस पार्टी में राजपाल यादव को गोद में उठाते नजर आए कार्तिक आर्यन, तब्बू संग लगाए ठुमके

Advertisement

भूल भुलैया 2′ की सक्सेस पार्टी में राजपाल यादव को गोद में उठाते नजर आए कार्तिक आर्यन, तब्बू संग लगाए ठुमके

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और आगे भी फिल्म की कमाई रुकती हुई नजर नहीं आ रही। ऐसे में फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टार्स तक की खुशी सातवें आसमान पर है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की सफलता पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें ‘भूल भुलैया 2’ के स्टार्स ने खूब धमाल मचाया।

‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन की खुशी देखते बन रही थी

‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन की खुशी देखते बन रही थी। अभिनेता के चेहरे की स्माइल पर हर किसी का ध्यान गया। इस पार्टी में कार्तिक ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक जींस के साथ टी-शर्ट और जैकेट पहनी थी। इस पार्टी में कार्तिक आर्यन के साथ निर्देशक अनीस बज्मी, प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार और मुराद खेतानी, तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा दिखे।

Advertisement

मीडिया के लिए पोज देते हुए दिखाई दिए

इस मौके पर फिल्म से जुड़े सभी लोग एक साथ मीडिया के लिए पोज देते हुए दिखाई दिए। इस पार्टी में कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव और तब्बू की मस्ती ने सबका ध्यान खींच लिया था। एक तरफ कार्तिक ने पार्टी में राजपाल यादव को अपनी गोद में उठा लिया था। इस मौके की तस्वीर भी सामने आई है। दूसरी तरफ कार्तिक और तब्बू भी एक साथ डांस करते दिखे थे।

फिल्म की स्टारकास्ट ने इस मौके को खूब एंजॉय किया था

तस्वीरों से भी साफ है कि फिल्म की स्टारकास्ट ने इस मौके को खूब एंजॉय किया था। हालांकि, इस पार्टी में कियारा आडवाणी नहीं पहुंचीं। फिल्म की बात करें तो ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अनीस बज्मी की फिल्म ने 11 दिनों में कुल 128.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *