सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जेल जाने से पहले इस्तीफ़ा दे सकते हैं अरविन्द केजरीवाल

2 मिनट पढ़ें
जेल जाने से पहले इस्तीफ़ा दे सकते हैं अरविन्द केजरीवाल

जेल जाने से पहले इस्तीफ़ा दे सकते हैं अरविन्द केजरीवाल

Advertisement

जेल जाने से पहले इस्तीफ़ा दे सकते हैं अरविन्द केजरीवाल

* सुनीता को सौंप कमान ,लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,विपरीत परिस्थितियों से लड़ने में माहिर अरविन्द केजरीवालआसानी से हार मानने वाले नहीं है | और वे हमेशा ऐसे निर्णय लेते हैं जिनकी चर्चा केवल दिल्ली ही नहीं अपितु पूरे हिंदुस्तान में होती है |आखिर इसे ही तो कहते है सियासी खिलाडी | दिल्ली की सियासत में करिश्माई पहचान बनाने वाले अरविन्द केजरीवाल की जड़ें दिल्ली से बाहर भी बड़ी स्पीड से फैलने लगी जो शायद किसी भी सत्ताधारी दल को पसंद नहीं हो सकता और इसी साजिश का शिकार भी हो गए केजरीवाल | लेकिन मुसीबतों से बाहर निकलने में उनका कोई सानी नहीं हैं | आप सोच रहे होंगे आज हम केजरीवाल का गुणगान क्यों कर रहे हैं नहीं भाई ऐसा नहीं है दरअसल हम श्याम बाबा के भक्त है जिनका सिधांत है हारे का सहारा बनना | और सहारा बनने के कई माध्यम होते हैं जिनमे सलाह मशविरा सबसे अहम होता है | हमारी अरविन्द से उनके कार्यकाल में चार बार मुलाकतें हुई है जितना हमने उन्हें समझा है वे जो ठानते हैं उसे पूरा करने का साहस रखते है | माना वे आज संकट के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन समय बड़ा बलवान होता है |

जेल से सरकार चलाने की जिद्द पर अड़े अरविन्द को अपने स्टैंड से जो पब्लिसिटी लेनी थी वे ले चुके | लेकिन जेल जाने से पूर्व वे अपनी जिद्द छोड़ मुख्यमंत्री पद से ईस्तीफा देंगे इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | इतना ही नहीं जैसा हमने करीब एक साल पहले ही लिखा था लपेटे में आने के बाद अरविन्द सौंप सकते हैं अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल को कमान | और आज वे हालत बनते जा रहे हैं | जेल जाने के बाद भी अरविन्द का सियासी सफर जारी रहेगा इस सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता | इस कड़ी के तहत वे लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं अब सवाल उठता है कहाँ से उसकी चर्चा हम बाद में करेगें | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *