सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi: दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई FIR दर्ज करने के आदेश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi: दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई FIR दर्ज करने के आदेश

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनके खिलाफ नई FIR दर्ज करने की मांग को स्वीकार कर लिया है। यह मामला 2019 में दायर एक शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल, पूर्व आप विधायक गुलाब सिंह और पूर्व पार्षद नितिका शर्मा ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगाकर जानबूझकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया। शिकायत में इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने इस शिकायत को स्वीकार करते हुए पुलिस को 18 मार्च तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी हाल ही में दिल्ली का चुनाव हार चुकी है और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ चुकी है। इससे केजरीवाल की राजनीतिक और कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हाल ही में आप सरकार द्वारा संचालित ‘मोहल्ला क्लीनिक’ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल पर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ‘भ्रष्टाचार की दुकानें’ चलाने का आरोप लगाया।

Advertisement

यह विवाद तब बढ़ा जब जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की कथित योजना की आलोचना की। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर करने वाला कदम बताया था। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए आप सरकार पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ब कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना और तेज हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *