सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

“अपनी गलतियों को छिपाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर लगाया आरोप”:दिल्ली BJP का पलटवार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“अपनी गलतियों को छिपाने के लिए केंद्र और पीएम पर आरोप लगा रहे केजरीवाल” : दिल्ली BJP का पलटवार

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार गृह मंत्रालय द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण को तीन दिनों तक दबाकर बैठी रही और फिर वह केंद्र पर बजट रोकने का आरोप लगा रही.’’

अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए मंगलवार को लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह ‘‘सस्ती लोकप्रियता” और अपनी गलतियों को छिपाने के लिए दिल्ली सरकार के बजट को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं. बीजेपी की दिल्ली इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement

सचदेवा ने कहा, ‘‘केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार गृह मंत्रालय द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण को तीन दिनों तक दबाकर बैठी रही और फिर वह केंद्र पर बजट रोकने का आरोप लगा रही.”केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि केंद्र ने उनकी सरकार के बजट पेश करने पर रोक लगा दी है.दिल्ली का बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाना था और इसके लिए केंद्र से पूर्व मंजूरी जरूरी है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि 75 साल में यह पहली बार है जब किसी प्रदेश के बजट को रोक दिया गया है.

केजरीवाल ने लिखा

अपने पत्र में केजरीवाल ने लिखा है, “देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया है. आप हम दिल्लीवालों से क्यों नाराज हैं? प्लीज दिल्ली बजट मत रोकिए. दिल्ली वाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं हमारा बजट पास कर दीजिए. ” दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मुझे याद नहीं पड़ता कि हिंदुस्तान या पूरी दुनिया के इतिहास में ऐसा हुआ हो कि बजट आना हो और केंद्र सरकार बजट रोक दें. ये शर्मनाक है. प्रजातंत्र का मज़ाक उड़ाया जा रहा है. जी-20 के देश भारत में आ रहे हैं, वो क्या देखते होंगे?”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *