सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। तूतिंग मुख्यालय के पास आर्मी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। राहत और बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये हादसा ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ है। अरुणाचल प्रदेश में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने इसकी जानकारी दी है। पीआरओ ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। ऊपरी सिंयाग जिले में आर्मी का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।एसपी जुम्मर बसर ने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ है वो जगह सड़क मार्ग से जुड़ी नहीं है। बचाव के लिए रेस्क्यू टीम फौरन भेजी गई। अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर अरुणाचल के सियांग जिले में क्रैश हुआ है। प्लेन क्रैश की यह घटना गरुड़चट्टी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के तीन दिन बाद हुई है, जहां पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने बताया कि ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। अरुणाचल प्रदेश में इससे पहले भी हेलिकॉप्टरक्रैश की कई घटनाएं हुई हैं। इसी महीने 5 अक्टूबर को ही सेना का एक अन्य हेलिकॉप्टर तवांग इलाके में उड़ान के दौरान क्रैश हुआ था। यह इलाका चीन सीमा के पास है। इस घटना में हेलिकॉप्टर के एक पायलट की मौत हुई थी। सेना की ओर से कहा गया था कि रूटीन उड़ान के दौरान यह घटना सुबह 10 बजे हुई थी। हादसे में मरने वाले पायलट की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में हुई थी। सेना ने कहा था कि इस हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण सामने नहीं आया है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ साल में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से लेकर अब तक अरुणाचल प्रदेश में हुए करीब 6 हेलिकॉप्टर हादसों में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *