सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी की 80 हजार कोटे की दुकानों पर राशन के अलावा यह सेवाएं भी म‍िलेंगी, सीएम योगी ने क‍िया शुभारंभ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

उत्तर प्रदेश की करीब 80 हजार कोटे की दुकानों को लोगों की सुविधा के लिए जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के कोटेदारों को उपहार द‍िया। इसके साथ ही सभी कोटेदारों के लाभांश में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई।

कोटेदारों का लाभांश 70 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के 80 हजार कोटे की दुकानों को सीएससी के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू एवं सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड अखिलेश राय ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद उसकी अदला-बदली की। इसी के साथ कोटेदारों का लाभांश 70 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा भी की गई। प्रदेश के सभी कोटेदारों को इस कार्यक्रम का भागीदार बनाने के लिए पूरे प्रदेश में इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। लंबे समय से कोटेदारों को लाभांश के रूप में 70 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाता है। कोटेदारों द्वारा इसे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में लाभांश को 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का निर्णय लिया

केंद्र सरकार की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई है अब उत्तर प्रदेश में लाभांश को 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसकी घोषणा करेंगे। कोटे की दुकानों पर सीएससी की सुविधा मिलने से कोटेदार सक्षम बन सकेंगे और गांव के लोगों को भी विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *