सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

असामाजिक तत्वों ने रांची के मंदिर में हनुमान की मूर्ति की खंडित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रांची में मेन रोड स्थित एक मंदिर में हनुमान की मूर्ति खंडित करने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने की जानकारी उस वक्त मिली जब मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। सूचना पाकर बड़ी तादात में मल्लाह टोली के रहने वाले लोग सड़कों पर आ गए। उधर, असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित करने और लोगों की भीड़ सड़कों पर आने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने समझ-बुझाकर उन्हें शांत कराया।  हंगामा कर रहे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर भी सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है, उसके बाद भी असामाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया। एसएसपी रांची किशोर कौशल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे मामले की जांच की जा रही है। मंदिर में मूर्ति को कथित रूप से खंडित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह व्यक्ति  घटना में शामिल पाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि, मूर्ति खंडित करने की यह घटना मेन रोड स्थित मल्लाह टोली की है।  उधर, पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित से भी पूरे प्रकरण में पूछताछ की जा रही है। इस मामले पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि जब से झारखंड में परिवारवाद की पार्टी सत्ता में आई है, वोट बैंक और तुष्टिकरण करने वाले सत्ता में आए हैं तब से हिंदुओं के आस्था पर रोजाना हमला करवा रही है। रांची जो राज्य का हृदय स्थल है, वहां लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। यह साफ झलकता है कि राज्य में यह सरकार आजरक्ता फैलाने का काम कर रही है। रघुवर दास ने कहा कि मैं सरकार राज्य सरकार को चुनौती देता हूं कि बहुसंख्यक समाज के खिलवाड़ ना करें जिस तरह जिहादी समाज के मनोबल बढ़ा हुआ है। जिस तरह हिंदू लड़कियों आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना आस्था के मंदिरों पर हमला करना इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा राज्य सरकार ना दे। बहुसंख्यक को सरकार चुनौती ना दे नहीं तो आने वाले दिनों में सरकार का परिणाम बुरा होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *