सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अमित शाह ने देखी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, कहा- फिल्म भारतीय संस्कृति को दर्शाती है

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। काफी समय से वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में अक्षय ने गृह मंत्री अमित शाह के लिए पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। दिल्ली में रखी इस स्क्रीनिंग में अमित शाह का पूरा परिवार और एक्टर अक्षय कुमार भी साथ थे। अमित शाह ने पृथ्वीराज देखने के बाद फिल्म और एक्टर के काम की तारीफ की है। अक्षय ने अमित शाह के साथ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा कि गृह मंत्री की तरफ से फिल्म को मिली तारीफ को सुनकर वह इमोशनल हैं। अक्षय ने जो फोटो शेयर की है उसमें अमित शाह उनके साथ हैं। दोनों ने एक किताब पकड़ी हुई है जिसपर पृथ्वीराज लिखा है।

13 साल बाद उन्होंने परिवार के साथ फिल्म थिएटर में देखी

इस दौरान अक्षय पूरे इंडियन लुक में हैं और उनके चेहरे पर फिल्म को मिली तारीफ के बाद लंबी स्माइल है। फोटो शेयर कर अक्षय ने लिखा, ‘मेरे लिए गर्व और इमोशनल भरी शाम रही। माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को सम्राट पृथ्वीराज फिल्म दिखाने का मौका मिला। उनकी हमारी फिल्म के लिए प्रशंसा ने हमारी मेहनत सफल कर दी। थैंक्यू अमित शाह।’अमित शाह ने स्क्रीनिंग के दौरान कहा कि उन्हें फिल्म काफी अच्छी लगी। उन्होंने ये फिल्म एक हिस्ट्री के स्टूडेंट के तौर पर दिखी। उन्होंने ये भी कहा कि 13 साल बाद उन्होंने परिवार के साथ फिल्म थिएटर में देखी है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *