सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Amit Shah on pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद का होगा अंत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Amit Shah on pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद का होगा अंत

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निहत्थे पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में शाह ने कहा कि 1990 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और सरकार मजबूती के साथ उनके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारे 27 नागरिकों की जान लेकर आतंकवादी यह न समझें कि उन्होंने कोई लड़ाई जीत ली है। आतंकियों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि कायराना हमलों से वे भारत को डिगा सकते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे आज इस मंच से यह संकल्प दोहराना चाहते हैं कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, भारत की यह लड़ाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने यह घिनौना कृत्य किया है, उन्हें निश्चित रूप से उनके अपराध का उचित दंड मिलेगा। शाह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यह लड़ाई का अंत नहीं है, यह केवल एक पड़ाव है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हर आतंकी और उसके समर्थक को चुन-चुन कर जवाब दिया जाएगा।

Advertisement

शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। चाहे पूर्वोत्तर में उग्रवाद की बात हो या वामपंथी उग्रवाद के इलाके हों या फिर कश्मीर में आतंकवाद की छाया, सरकार ने हर मोर्चे पर मजबूती से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कायराना तरीके से आतंकी हमले कर यह समझते हैं कि यह उनकी बड़ी जीत है, वे गहरी भूल कर रहे हैं। भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएगा और हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *