सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमित शाह ने की बैठक, अमरनाथ यात्रियों के लिए सभी हाईटेक सुविधाएं करने के दिए निर्देश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीते कुछ महीनों में कश्मीर घाटी में स्थानीय नागरिकों एवं दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हैं और अमरनाथ यात्रा को लेकर पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 5 लेयर सिक्योरिटी कवर तैयार किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को RFID टैग मुहैया कराए जाएंगे।

इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत

इसके जरिए यात्रियों की 24×7 ट्रैकिंग की जा सकेगी ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केंद्र सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से यात्रियों के ठहरने के स्थान और कनेक्टिविटी को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौसम बिगड़ने की स्थिति में बचाव और स्वास्थ्य चिंताओं का ख्याल भी रखे जाने की तैयारी हो रही है। इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार कितनी सतर्क है, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि खुद होम मिनिस्टर अमित शाह ने कल मीटिंग की थी। उन्होंने सुरक्षा के इंतजामों पर बात की और जरूरी आदेश दिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *