सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

भारत में पेट्रोल-डीजल का भरपूर भंडार, इंडियन ऑयल ने दी घबराने की जरूरत नहीं वाली सलाह

2 मिनट पढ़ें

भारत में पेट्रोल-डीजल का भरपूर भंडार, इंडियन ऑयल ने दी घबराने की जरूरत नहीं वाली सलाह

देश में भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ईंधन संकट की अफवाहों पर विराम लगाते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। आईओसी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में ईंधन की जमाखोरी या अनावश्यक खरीदारी न करें, क्योंकि सप्लाई लाइन पूरी तरह से सामान्य है और देशभर के पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

यह बयान सोशल मीडिया पर उन खबरों और वीडियो के वायरल होने के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासतौर से पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में लोगों ने आशंका के चलते पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारें लगानी शुरू कर दी थीं।

आईओसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘इंडियन ऑयल के पास देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और हमारी सभी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उपलब्ध हैं।’’

दरअसल, पाकिस्तान की सेना ने 8-9 मई की रात ड्रोन और हथियारों से पश्चिमी सीमा के विभिन्न हिस्सों में हमले किए थे। इन हमलों के बाद जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और पंजाब के कई इलाकों में एहतियातन ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया, जिससे लोगों में चिंता फैल गई। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के इन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया है और हालात नियंत्रण में हैं।

इसी बीच ईंधन को लेकर फैली अफवाहों ने सीमावर्ती राज्यों में खरीदारी की होड़ मचा दी। लेकिन आईओसी ने समय रहते स्थिति स्पष्ट कर दी, ताकि आम जनता बेवजह की चिंता से बच सके। इंडियन ऑयल ने भरोसा दिलाया है कि देश में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी और संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *