Home देश दुनिया Amethi Road Accident: अमेठी में ट्रक–स्कूटी की भीषण टक्कर, दो की मौत...

Amethi Road Accident: अमेठी में ट्रक–स्कूटी की भीषण टक्कर, दो की मौत एक गंभीर घायल

0
43

Amethi road accident: अमेठी में ट्रक–स्कूटी की भीषण टक्कर, दो की मौत एक गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर मां की रसोई होटल के सामने रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार मोनू यादव 28 वर्ष निवासी बघवरिया कटरा फूलकुंवर और दिग्विजय सिंह 45 वर्ष निवासी एसडीएम कॉलोनी अमेठी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवनाथ निवासी तिवारीपुर कटरा फूलकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवनाथ को तत्काल इलाज के लिए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here