सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार, मिला CBI रिमांड, पटना में खुलेंगे कई राज

3 मिनट पढ़ें

नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार, मिला CBI रिमांड, पटना में खुलेंगे कई राज

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार अमन सिंह के जरिए सीबीआई रॉकी को पकड़ने की कोशिश में है. अमन सिंह से सीबीआई पटना में पूछताछ करेगी.

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने धनबाद से अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. पटना लाया गया है. अमन को सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है. सीबीआई रिमांड पर आरोपी चिंटू और मुकेश से हुई पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अमन की गिरफ्तारी हुई है. फरार चल रहे आरोपी रॉकी का अमन खास है.

रॉकी, संजीव मुखिया का रिश्तेदार है. रॉकी फरार है. रांची में होटल चलाता है. रॉकी पर शक है कि उसने नीट का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद उसको पटना व रांची में एमबीबीएस छात्र से हल कराया व उसके बाद नीट अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र व उत्तर दिए गए व उत्तर रटवाया गया. वहीं, इस पूरे मामले में शक है कि अमन ने रॉकी का साथ दिया. अमन के जरिए सीबीआई रॉकी को पकड़ने की कोशिश में है.

सीबीआई को मिल सकती है अहम जानकारी 

अमन हजारीबाग का निवासी है. अमन सिंह की गिरफ्तारी से रॉकी और सॉल्वर्स के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. संजीव मुखिया कहां है? अमन से यह जानने की भी कोशिश में सीबीआई है. हजारीबाग गैंग से अमन का कनेक्शन है इसका शक है. अमन को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है. सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया. अमन की 4 दिनों की रिमांड सीबीआई को मिली है.

झारखंड से 4 गिरफ्तार

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में झारखंड से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें हजारीबाग से पत्रकार जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम शामिल हैं. इसके अलावा अब धनबाद से भी अमन को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने एहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन, चिंटू, मुकेश, मनीष, आशुतोष को पहले से ही 7 दिनों की रिमांड पर ले रखी थी. गुरुवार को रिमांड की अवधि समाप्त हो गई.

मनीष, आशुतोष, मुकेश को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. अमन, चिंटू, एहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन को चार दिनों की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया है. आमने सामने बैठाकर पूछताछ होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *