सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने आपसी सहमति से बनाया नया मोर्चा, कांग्रेस शामिल नहीं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ममता बनर्जी और अखिलेश यादव ने आपसी सहमति से बनाया नया मोर्चा, कांग्रेस शामिल नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगी, जो बीजू जनता दल के प्रमुख हैं.

केंद्र की तीन मुख्य विपक्षी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाने का फैसला लिया है. पार्टियों का ये फैसला इस ओर इशारा करता है कि वे इन दोनों पार्टियों को एक समान ट्रीट करेंगे.

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मनाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद ये फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगी, जो बीजू जनता दल के प्रमुख हैं.

हाल ही में लंदन में एक भाषण के दौरान विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन को भारत की संसद में म्यूट करने के आरोप के बाद बीजेपी राहुग गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है.

सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, “राहुल गांधी ने विदेशों में टिप्पणियां कीं और जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक बीजेपी संसद को चलने नहीं देगी. इसका मतलब है कि वे कांग्रेस का इस्तेमाल करके संसद नहीं चलाना चाहते. बीजेपी चाहती है कि राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा बनें. ताकि ये बीजेपी की मदद करे. प्रधानमंत्री पद के चेहरे (2024 के चुनाव के लिए) पर फैसला करने की कोई आवश्यकता नहीं है.”

Advertisement

टीएमसी नेता ने कहा

उन्होंने कहा कि ये सोचना बीजेपी का भ्रम है कि कांग्रेस विपक्ष का ‘बिग बॉस’ है. टीएमसी नेता ने कहा, ” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 23 मार्च को नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी. हम अन्य विपक्षी दलों के साथ इस (भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की योजना) पर चर्चा करेंगे. हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह तीसरा मोर्चा है, लेकिन क्षेत्रीय दलों के पास बीजेपी का मुकाबला करने की ताकत है.”

मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि वे कांग्रेस और बीजेपी दोनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं.

अखिलेश यादव ने कोलकाता में पत्रकारों से कहा

अखिलेश यादव ने कोलकाता में पत्रकारों से कहा, “बंगाल में, हम ममता दीदी के साथ हैं. अभी हमारा रुख है कि हम बीजेपी और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं.” उन्होंने कहा, “जो लोग ‘बीजेपी वैक्सीन’ लगवा लेते हैं, उन्हें सीबीआई, ईडी या आई-टी से कोई फर्क नहीं पड़ता है.”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *