सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Rekha Rani: सफाई अभियान में शामिल हुए अजय महावर ,सत्या शर्मा : रेखा रानी मेट्रो वेस्ट की टीम भी रही साथ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rekha Rani: सफाई अभियान में शामिल हुए अजय महावर ,सत्या शर्मा : रेखा रानी
मेट्रो वेस्ट की टीम भी रही साथ

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दिल्ली में बहुत से कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिनमे नगर निगम की टीम के साथ विशेष सफाई अभियान के तहत भजनपुरा वार्ड में निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा अटल कैंटीन के आसपास 4 से 5 पुश्ते के बीच में सफाई अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रूप से स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा और घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर शामिल हुए. मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, मंडल के सभी कार्यकर्ता और विशेष रूप से मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कमल यादव और एसोसिएशन के सदस्य और क्षेत्रीय लोगो ने भी सहयोग किया | यहां अवैध पार्किंग की काफी समस्या रहती है. जिसकी वजह से गाड़ियों के नीचे कूड़ा जमा रहता है उससे गंदगी फैलती है, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की तरफ से क्रेन द्वारा कई गाड़ियों को हटाया गया और चालान भी किए गए |

नगर निगम की टीम जिसमें सफाई कर्मचारी, मलेरिया विभाग के कर्मचारी, मेट्रो वेस्ट विभाग की टीम ने मिलकर काम किया और लोगों से अपील की, लोगों को समझाया क्योंकि यहाँ शराब के ठेके के आस पास नमकीन और पानी की जो दुकानें हैं, वहाँ बहुत गंदगी फैली हुई थी, प्लास्टिक के ग्लास, रैपर्स वगैरह, उनको चेतावनी भी दी गई, कई लोगों के वहाँ चालान किए गए। इसके बाद विधायक और सभी लोगो ने सोम बाजार मार्केट का भी दौरा किया |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *