सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी स्मृति पर यमुना विहार में विशेष पूजन का आयोजन किया अजय महावर ने

2 मिनट पढ़ें
अजय महावर

सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी स्मृति पर यमुना विहार में विशेष पूजन का आयोजन किया अजय महावर ने

Advertisement

सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी स्मृति पर यमुना विहार में विशेष पूजन का आयोजन किया अजय महावर ने

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सनातन संस्कृति की अटूट आस्था और आत्मबल के प्रतीक सोमनाथ मंदिर के प्रथम विध्वंस के पश्चात पुनः स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर शनिवार को यमुना विहार स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं अर्चना का आयोजन विधायक अजय महावर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अजय महावर द्वारा शिवलिंग की विधिवत पूजा संपन्न कराई गई।

Advertisement

पूजा के उपरांत विधायक सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर अजय महावर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आत्मबल और पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में 11वीं शताब्दी में मोहम्मद गजनवी द्वारा इस पावन मंदिर पर बार-बार आक्रमण कर इसे ध्वस्त किया गया, किंतु आक्रांताओं के प्रयास भारतीय आस्था को कमजोर नहीं कर सके। हर विध्वंस के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जो भारतीय सभ्यता की सांस्कृतिक निरंतरता और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रथम विध्वंस के पश्चात मंदिर की पुनः स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होना यह प्रमाण है कि सत्य, श्रद्धा और संस्कृति को किसी भी आक्रमण से नष्ट नहीं किया जा सकता। यह आयोजन उसी ऐतिहासिक चेतना और अविचल आस्था के स्मरण का अवसर है, जो युगों से हमारी पहचान रही है। सभी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, रेखा रानी एवं प्रीति गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही चारों मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, राजेश पाल, सचिन छजलाना और मनीष उपाध्याय, बी.सी. वशिष्ठ, हरीश शर्मा, राकेश देवल, विपिन शर्मा, चौ० विजेंदर, पवन त्यागी के अलावा अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *