सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य नियुक्त हुए अजय महावर,‘मेट्रो डे’ पर मेट्रो से पहुंचे विधानसभा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य नियुक्त हुए अजय महावर,‘मेट्रो डे’ पर मेट्रो से पहुंचे विधानसभा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, विधायक अजय कुमार महावर को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकृति से यह मनोनयन किया गया, जिसमें सतीश उपाध्याय को उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार शौकीन और अजय कुमार महावर को सदस्य बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अजय महावर ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ‘मेट्रो डे’ पहल में भाग लेते हुए एक अलग संदेश भी दिया। वह अपने कार्यालय से दिल्ली विधानसभा तक मेट्रो के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि मेट्रो से सफर करना न केवल सुविधाजनक है, बल्कि इससे ईंधन की बचत भी होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।
उन्होंने कहा, “काफी समय बाद मेट्रो में सफर करने का अवसर मिला, जो बेहद सुखद अनुभव रहा। हमें स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।” विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य के रूप में वह जल आपूर्ति और संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। एक ओर जहां सरकार ‘मेट्रो डे’ जैसी पहल के जरिए पर्यावरण और यातायात सुधार का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों की नई नियुक्तियां प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अजय महावर का मेट्रो से विधानसभा पहुंचना और उसी दिन दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति दोनों घटनाएं जनता के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *