सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अजय महावर के शॉट से घोंडा के समीकरण बदले

3 मिनट पढ़ें
अजय महावर

अजय महावर के शॉट से घोंडा के समीकरण बदले

Advertisement

अजय महावर के शॉट से घोंडा के समीकरण बदले

* श्री दत्त शर्मा और रेखा रानी हैं जमीनी नेता

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,भाजपा के ऑलराउंडर विधायक अजय महावर नें घोंडा विधानसभा की सियासी पिच पर इतना जबरदस्त शॉट खेला जिसकी धमक आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के कानों तक गूंजी और वे हतप्रभ रह गए आखिर ये क्या हो गया | वैसे चुनावी मौसम में ये सब चलता रहता है आपको याद दिला दें लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली नें भी इससे बड़ा शॉट खेला था तो दिल्ली की सियासत में भूचाल आ गया था |

Advertisement

हालांकिअरविन्द को यह एहसास तो था पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा कोई बड़ा खेल खेल सकते हैं लेकिन उन्हें या उनके रणनीतिकारों को कानों कान यह भनक नहीं लगी कि भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी और उनके पति बिजेंद्र प्रधान भी आप पार्टी को बाय-बाय कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं | समझ गए ना आप किस शॉट की बात कर रहे थे हम ,श्रीदत्त शर्मा नें चुनाव हारने के बाद पूरे पांच साल घोंडा की जमीन पर कड़ी मेहनत यह सोचकर की थी कि पार्टी उन्हें फिर से चुनावी जंग में उतारेगी लेकिन आप पार्टी के रणनीतिकार जो घोंडा के भूगोल से वाकिफ नहीं थे गलत ब्रीफिंग कर बैठे और पार्टी नें श्रीदत्त के स्थान पर गौरव शर्मा को प्रत्याशी बना दिया | जो शायद रेखा रानी और बिजेंद्र प्रधान को भी ना गवारा गुजरा |

श्रीदत्त पंडित जी तथा बिजेंद्र प्रधान से हमारा बहुत पुराना परिचय है हमें यह आभास था चुनाव के समय यह खेला हो सकता है | हम जब भी उनसे चर्चा करते थे हमेशा कहते थे जरुर कुछ ना कुछ होगा | सांसद मनोज तिवारी के साथ-साथ स्थानीय वरिष्ठ नेता राजकुमार बल्लन लगातार इन जमीनी नेताओं के सम्पर्क में थे और अपनी पहले से ही जीती हुई सीट को और मजबूती दिलाने के जुगाड़ भिड़ा रहे थे | केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी बारीकी से इस प्रकरण पर नजर रखे थे |

श्रीदत्त शर्मा और रेखा रानी को जमीनी नेता माना जाता है जबकि बिजेंद्र प्रधान और राज कुमार बल्लन को कुशल रणनीतिकार | जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस मजबूती से पहले ही अजय महावर के साथ जुटे हैं लिहाजा अब घोंडा के समीकरण और मजबूती से बदलने तय है इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | कांग्रेस के भीष्म शर्मा भी मजबूती से मैदान में जमे है जिसका फायदा भी निश्चित रूप से भीष्म के साथ-साथ अजय महावर को भी मिलेगा | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *