सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हार के बाद कांग्रेस में ‘कलह’, निशाने पर भूपेंद्र हुड्डा, सैलजा का जिक्र कर पार्टी उम्मीदवार ने घेरा

2 मिनट पढ़ें
हार के बाद कांग्रेस

हार के बाद कांग्रेस में 'कलह', निशाने पर भूपेंद्र हुड्डा, सैलजा का जिक्र कर पार्टी उम्मीदवार ने घेरा

Advertisement

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी के ही उम्मीदवार प्रदेश का नेतृत्व करने वाले नेताओं को घेर रहे हैं. कांग्रेस के उम्मीदवारों ने हार का ठीकरा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर फोड़ा है. हरियाणा की असंध सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी ने हार के लिए दोनों पिता पुत्र को जिम्मेदार ठहराया है.

असंध सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी ने कहा, ”बाप-बेटे की वजह से कांग्रेस हारी है. कुमारी सैलजा को दूर रखना भी हार की बड़ी वजह है. चुनाव के दौरान गठबंधन भी होना चाहिए था. दूसरे दलों से गठबंधन होता तो उसका फ़ायदा भी कांग्रेस को मिलता. बता दें कि शमशेर सिंह क़रीब 2300 वोट से हारे जबकि इस सीट पर AAP उम्मीदवार को क़रीब 4200 वोट मिले.

कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर सिंह परी ने भी खड़े किए सवाल

अंबाला कैंट से कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर सिंह परी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सवाल खड़े किये. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ” लगातार हार रहे लोगों को टिकट दिया गया. कुमारी सैलजा जैसे लोगों को पीछे किया गया, जिसकी वजह से कांग्रेस हारी.” उन्होंने ये भी कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंडिया गठबंधन के दलों को अलग रखा, जिसकी वजह से भी कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

हरियाणा में किस दल के खाते में कितनी सीटें?

हरियाणा में विधानसभा की सभी 90 सीटों पर नतीजे मंगलवार (8 अक्टूबर) को घोषित किए गए. चुनाव परिणाम बेहद ही चौकाने वाले आए. बीजेपी को इस चुनाव में शानदार जीत हासिल हुई और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला. बीजेपी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है. कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई. जबकि INLD के 2 उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे. वहीं, तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी विजयी पताका लहराया. हरियाणा में सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *