सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘मनहूस’ कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं एक्ट्रेस, फिर ‘द डर्टी पिक्चर’ करके मचाया तहलका

2 मिनट पढ़ें
द डर्टी पिक्चर

'मनहूस' कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं एक्ट्रेस, फिर 'द डर्टी पिक्चर' करके मचाया तहलका

Advertisement

Actress Tagged As Jinxed: बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री, एक बार अगर किसी कलाकार का करियर चल पड़ा तो वो आसमान छू सकती है. इसी तरह अगर किसी कलाकार के बुरे दिन शुरू हो जाए तो उसे तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ भी हुआ. जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी तो लोग उन्हें ‘मनहूस’ कहकर बुलाने लगे और उनके हाथ से एक के बाद एक 12 फिल्में छीन ली गईं.

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि ‘भूल भुलैया’ में ‘मंजुलिका’ बनकर सबको डराने वालीं विद्या बालन हैं. विद्या कभी साउथ फिल्मों का चेहरा हुआ करती थीं, लेकिन जब साउथ इंडस्ट्री ने उन्हें दुत्कारा तो उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया. एक्ट्रेस ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया कि कैसे उन्होंने रिजेक्शन के बाद साउथ इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया.

Preview

जब एक्ट्रेस को मिला ‘मनहूस’ का टैग
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक पुराने इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा था- ‘लोगों ने मुझे बदकिस्मत या मनहूस करार दिया. ये दिल तोड़ने वाला था. उस वक्त मेरे अंदर बहुत गुस्सा था. इसकी वजह से इन दोनों फिल्मों के बीच कई दूसरे लोगों ने मुझे साइन किया था, बिना मुझे बताए मुझे रिप्लेस करना शुरू कर दिया. लगभग एक दर्जन फिल्में थीं जिनमें मुझे रिप्लेस कर दिया गया था.’

Preview

Advertisement

द डर्टी पिक्चर करके छाईं एक्ट्रेस
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रिजेक्ट किए जाने के बाद विद्या बालन ने बॉलीवुड में एंट्री ली. उन्होंने फिल्म ‘परीणीता’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. लेकिन उन्हें असल पहचान तब मिली जब उन्होंने नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ की. इस फिल्म ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई. एक्ट्रेस ने इसके बाद कई फिल्में कीं और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.

The Dirty Picture Full Movie | New Superhit Comedy Film | Vidya Balan |  Emraan Hashmi

विद्या बालन की नेटवर्थ
विद्या बालन आज ना तो किसी पहचान की मोहताज हैं और ना उनके पास दौलत की कमी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस कुल 136 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं. उनके पास अपना आलीशान बंगला और लग्जीरियस गाड़ियां भी मौजूद हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *