सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली की CM आतिशी से खाली कराया गया मुख्यमंत्री आवास, सामान निकाला गया बाहर

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली की CM आतिशी

दिल्ली की CM आतिशी से खाली कराया गया मुख्यमंत्री आवास, सामान निकाला गया बाहर

Advertisement

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से उनका आवास खाली करवा लिया गया है. पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर मुख्यमंत्री का सामान निकलवाया. वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री आवास से सीएम आतिशी का सारा सामान बाहर निकलवाया है.

उधर, दिल्ली मुख्यमंत्री आवास खाली कराने पर मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान भी सामने आया है. इस बयान में कहा गया, “देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया. भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाला. एलजी की तरफ से भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है. 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही भाजपा अब सीएम आवास कब्जाना चाह रही है.”

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि अधिकारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बीजेपी के दबाव में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं कर रहे हैं जबकि अरविंद केजरीवाल इसे खाली कर चुके हैं.

इस बीच, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर गैरकानूनी तरीके से बंगले में रहने का आरोप लगाया और मांग की कि इसे सील किया जाए.

आतिशी अपना सामान लेकर सोमवार को उत्तर दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित बंगले में रहने आ गयी थीं. इस बंगले में नौ साल तक केजरीवाल रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया.

Advertisement

वहीं आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बंगला अभी आतिशी को आवंटित नहीं किया गया है और उन्होंने बीजेपी पर इस बंगले को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगला परिसर में मौजूदा मुख्यमंत्री का एक शिविर कार्यालय भी खाली करा लिया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीत नहीं पायी है इसलिए वह अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का बंगला ‘हड़पने’ की कोशिश कर रही है. संजय सिंह ने दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि केजरीवाल ने उचित तरीके से बंगला खाली कर दिया है.

इससे पहले, भाजपा ने आरोप लगाया कि बंगला लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को नहीं सौंपा गया है और इसकी चाबियां अब भी केजरीवाल के पास हैं. हालांकि, सिंह ने इस दावे को खारिज किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *