Home आर्टिकल कई साल बाद रामलीला मैदान में दिखी कांग्रेस की इतनी बड़ी रैली...

कई साल बाद रामलीला मैदान में दिखी कांग्रेस की इतनी बड़ी रैली दिल्ली की भागीदारी पड़ी सभी पर भारी

0
40
कांग्रेस
कई साल बाद रामलीला मैदान में दिखी कांग्रेस की इतनी बड़ी रैली दिल्ली की भागीदारी पड़ी सभी पर भारी

कई साल बाद रामलीला मैदान में दिखी कांग्रेस की इतनी बड़ी रैली दिल्ली की भागीदारी पड़ी सभी पर भारी

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , रामलीला मैदान में कई साल तो क्या पूरे डेढ़ दशक के बाद कांग्रेस की इतनी बड़ी रैली दिखी | रामलीला मैदान जहां खचाखच भरा था वहीं रामलीला मैदान के बाहर कहीं उससे ज्यादा कार्यकर्ताओं का हुजूम था | इतना ही नहीं रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले तमाम रास्ते कांग्रेसमय दिखाई दे रहे थे | रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक लोगो का ताँता लगा हुआ था | आलम यह था कि कांग्रेस की रैली के चलते सभी वे रास्ते जो रामलीला मैदान पहुंचते है सभी का ट्रैफिक डायवर्ट किया हुआ था और सभी रास्ते मेले का रूप लिए थे | ज्यादातर बसें राजघाट के पास खड़ी की गई थी जो दिल्ली सचिवालय तक रोड हॉउस फुल थी | राजघाट से रामलीला मैदान तक तकरीबन दो किलोमीटर का रास्ता सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक किसी परेड जैसा नजारा पेश कर रहा था |

दिल्ली के लोग बड़ी संख्या में काले रंग की जैकट और काले रंग की ही टोपी पहने अलग से ही दिख रहे थे | लोग नारे लगाते जा रहे थे वोट चोर गद्दी छोड़ ,कार्यकर्ताओं की कई टोलियाँ ढोल नगाड़ों के साथ गाते बजाते रामलीला मैदान पहुंच रही थी ,रैली में महिलाएं भी बड़ी संख्या में दिखाई दे रही थी | दिल्ली की रैली में दिल्ली कांग्रेस का योगदान जबर्दस्त रहा हालांकि इस रैली में राजस्थान ,हरियाणा, की भागदारी भी अच्छी खासी दिखी पंजाब,उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड और यहाँ तक की कर्नाटका,छत्तीसगढ़ सहित और भी कई राज्यों से लोग शामिल हुए | दूर दराज से पहुंचे कार्यकर्ता सुबह से ही मैदान में पहुंचने शुरू हो गए थे सुबह 11 बजे ही मैदान लगभग भर गया था और 12 बजे तक ततो मैदान की सभी गेट बंद कर दिए गए था | जिसके चलते हजारों का हुजूम मैदान में घुसने के लिए संघर्ष करता दिखा लेकिन सुरक्षाकर्मियों नें उसकी अनुमति नहीं दी |और लोगो को मैदान के बाहर ही डटे रहना पड़ा |

राहुल गांधी तीन बजकर चार मिनट पर रामलीला मैदान पहुंचे जैसे ही वे मंच पर पहुंचे लोग वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने लगे | प्रियंका गांधी राहुल से पहले पहुंच चुकी थी सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड्गे एक साथ ही मंच पर पहुंचे | मैदान में लोगो को देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमते देखा गया |

रैली में कांग्रेस के सभी अग्रिम सन्गठन के अध्यक्षों को बोलने का मौका मिला ,सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई सबसे पहले बोले तो वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे सबसे बाद में ,कई राजों के प्रदेश अध्यक्षों तथा मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के नेताओं नें भी विचर व्यक्त किये | प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव तथा दिल्ली के प्रभारी क़ाज़ी निजामुद्दीन नें कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का स्वागत किया | रैली में दिल्ली की इतनी बड़ी भागीदारी के पीछे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की कुशल रणनीति काम आई इसकी चर्चा फिर कभी करेगें आज बस इतना ही |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here