सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

NDA में शामिल होने के बाद जयंत चौधरी ने बताई INDIA छोड़ने की वजह, जानें- क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

NDA में शामिल होने के बाद जयंत चौधरी ने बताई INDIA छोड़ने की वजह, जानें- क्या कहा?

रालोद चीफ Jayant Chaudhary ने कहा कि एनडीए इस बार 400 पार करेगा. उन्होंने कहा कि समाज का कोई वर्ग झगड़ा नहीं चाहता है. सरकार को सोचना चाहिए कि आंदोलन लंबा न चले.

भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में के साथ आए राष्ट्रीय लोकदल के नेता और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने अलायंस छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने दावा किया कि INDIA की रेल कहीं जा नहीं रही थी. INDIA छोड़ने पर जयंत ने कहा कि देशहित को ऊपर रखकर फैसला किया. मुझे इसका कोई मलाल नहीं है.

रालोद नेता ने दावा किया कि अलायंस को छोड़ने की कोई रणनीत नहीं थी. एनडीए में जाने के फैसले पर सवाल उठाने वालों को लेकर जयंत ने कहा कि वो लोग भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणा पत्र में पत्रकार संदीप चौधरी के सवालों का जवाब देते हुए जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को महत्व न मिलने की टीस थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता किसानों के साथ नहीं है.

यह बहुत आसान चुनाव है- रालोद चीफ

Advertisement

जयंत चौधरी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि यह चुनाव बहुत आसान है और NDA में सभी विचाराधार के लोगों के लिए जगह है. किसान आंदोलन 2.0 के दौरान मारे गए किसान शुभकरण पर जयंत ने कहा कि उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं.

रालोद चीफ ने कहा कि एनडीए इस बार 400 पार करेगा. उन्होंने कहा कि समाज का कोई वर्ग झगड़ा नहीं चाहता है. सरकार को सोचना चाहिए कि आंदोलन लंबा न चले.

यह पूछे जाने पर 12 तुगलक रोड के आवास को खाली करा लिया गया, जयंत चौधरी ने कहा कि जब चौधरी चरण सिंह वकालत करने गए तब उनके पास कोई संपत्ति नहीं थी. ये कहना कि चौधरी चरण सिंह का लगाव किसी घर से था या हमें कोई ठेस पहुंची की हम उसी घर में रहना चाहते हैं या हमने कोई शर्त रखी. मकान को और चौधरी चरण सिंह की विरासत को कंपेयर नहीं कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *