सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पीएम मोदी के खिलाफ आज देशभर में 11भाषाओ में पोस्‍टर लगाएगी AAP, जानिए क्‍या है पूरा प्‍लान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के बाद AAP ने देशभर में 11 भाषाओं में लगाए PM मोदी विरोधी पोस्टर

पिछले हफ्ते ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ के पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे. जिसके बाद बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ’’ के पोस्टर लगाए थे.

“मोदी हटाओ, देश बचाओ”

आम आदमी पार्टी (आप) ने देशभर में 11 भाषाओं में “मोदी हटाओ, देश बचाओ” पोस्टर लगाए हैं. ‘आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 30 मार्च को देशभर में ये पोस्टर लगाने का ऐलान किया था. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था कि, ‘‘ आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में पोस्टर लगाएगी. पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर लगाने को कहा गया है. पोस्टर 11 भाषाओं में छापे गए हैं. वहीं आज ये पोस्टर लगा दिए गए हैं.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था और 36 एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ” के पोस्टर लगाए थे. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘‘ दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं. मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है. जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है. मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए.”

Advertisement

‘‘बेईमान” और ‘‘भ्रष्ट” होने का आरोप

केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगवाए थे, जिन्होंने केजरीवाल पर ‘‘बेईमान” और ‘‘भ्रष्ट” होने का आरोप लगाया था. सिरसा ने कहा था, ‘‘ वह शिक्षा, स्वास्थ्य और आबकारी विभागों में घोटालों में शामिल है. हम ईमानदार लोग हैं और यह स्वीकार करने से नहीं डरते कि हमने उनके खिलाफ पोस्टर लगाए हैं.”

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए हाल ही में जंतर-मंतर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *