सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

आप नेता बोलीं-‘दर्ज कराऊंगी FIR बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ’,जानें क्या है वजह?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आप नेता बोलीं- ‘बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज कराऊंगी FIR’, जानें क्या है वजह?

रीना गुप्ता ने कहा कि, महिलाओं का शोषण करने वाले नेताओं का कैरियर BJP में ऊंचा ही गया है. इसलिए इनके प्रवक्ता लाइव टीवी पर मुझे कहते हैं कि ‘मैं तुम्हें छेड़ूंगा, इसमें कुछ गलत नहीं है.’

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता बीजेपी नेता गौरव भाटिया पर आगबबूला हैं. रीना गुप्ता ने आरोप लगाया कि गौरव भाटिया ने कल डिबेट के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया है. आप नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण की बातें करते हैं. हम, बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ एनसीडब्ल्यू और डीसीडब्ल्यू में शिकायत करेंगे और FIR दर्ज करवाएंगे.

वहीं रीना गुप्ता ने प्रेस कांन्फेंस कर कहा कि, महिलाओं का शोषण करने वाले नेताओं का कैरियर बीजेपी में ऊंचा ही गया है. इसलिए इनके प्रवक्ता लाइव टीवी पर मुझे कहते हैं कि “मैं तुम्हें छेड़ूंगा, इसमें कुछ गलत नहीं है.”

एफआईआर की पूरी तैयारी है- आप नेता

इसके साथ ही रीना गुप्ता ने कहा कि लाइव टीवी पर इन नेताओं को कोई डर नहीं है क्योंकि इनको पता है कि, इनकी पार्टी हमेशा महिला विरोधी नेताओं को साथ खड़ी रहती है. इनको पता है कि, इनकी पार्टी में जिन्होंने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है उनका करियर नीचे नहीं गया है. इसलिए इन जैसे लोगों की हिम्मत बढ़ रही है. आप नेता ने कहा कि एफआईआऱ की पूरी तैयारी है. कंप्लेन भी तैयार है. जी-20 की वजह से मूवमेंट बंद हो रहा है इसलिए थोड़ी देरी हुई है.

Advertisement

डीएमके सांसद के बयान पर क्या कहा?

वहीं रीना गुप्ता ने डीएमके सांसद सांसद ए राजा के सनातन धर्म को लेकर दिये विवादित बयान को लेकर कहा कि, हमारी पार्टी का साफ कहना है कि हमारा संविधान सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है. हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए.

‘इस तरह के बयानों का इंडिया गठबंधन पर असर नहीं होगा’

वहीं उनका कहना है कि, इस तरह के बयानों से I.N.D.I.A गठबंधन पर बिल्कुल असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि I.N.D.I.A दल का गठबंधन काफी मजबूत है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *