सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

हरियाणा में AAP को झटका, नीलोखेड़ी सीट से प्रत्याशी अमर सिंह ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

2 मिनट पढ़ें
प्रत्याशी अमर सिंह ने

हरियाणा में AAP को झटका, नीलोखेड़ी सीट से प्रत्याशी अमर सिंह ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

Advertisement

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के करनाल जिले की नीलोखेड़ी सीट पर खेला हो गया. यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. अमर सिंह प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदी में कांग्रेस में शामिल हुए.

इसके अलावा अमर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का भी ऐलान किया. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने करनाल की नीलोखेड़ी सीट से अमर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. वहीं अब उन्होंने आप को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

 

 

Advertisement

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने नीलोखेड़ी सीट से पूर्व आप उम्मीदवार अमर सिंह के पार्टी में शामिल होने पर कहा, “सिख समुदाय के अधिकांश लोगों ने उनसे (अमर सिंह) अपील की थी कि वे उन्हें वोट देना चाहते हैं, लेकिन अभी वे बीजेपी को किसान विरोधी, दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और जवान विरोधी होने का सबक सिखाना चाहते हैं. चुनाव से कुछ दिन पहले, चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण समय में, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और आप की उम्मीदवारी से हटने का फैसला किया है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे कुछ लोगों ने आज करनाल से फोन किया कि अमर सिंह और इनके सभी साथी कांग्रेस के उम्मीदवार को बिना किसी शर्त के समर्थन देना चाहते हैं और अमर सिंह आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारी से भी खुद को अलग करना चाहते हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *